गोपालगंज और मोकामा में सुबह 11 बजे तक 24.17 प्रतिशत मतदान

GOPALGANJ: मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के लिए मतदान जारी है.

सुबह 11 बजे तक 24.17 प्रतिशत मतदान हो चुके हैं.
बिहार विधानसभा की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए मतदन जारी है.

सुबह 11 बजे तक 24.17 प्रतिशत वोटिंग हुई.

गोपालगंज और मोकामा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए

मतदान ठीक सुबह 7 बजे शुरू हुआ और शाम के

6 बजे तक दोनों सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इन दोनों सीटों पर

सीधी लड़ाई बीजेपी और आरजेडी के बीच है.

मोकामा और गोपालगंज में मतदान के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मतदान को लेकर महिलाओं के अंदर उत्साह देखने को मिल रहा है. महिला वोटर्स सुबह से बूथ पर पहुंच रही हैं. 2020 में मोकामा में 54.1 फ़ीसदी, जबकि गोपालगंज में 55.3 फ़ीसदी मतदान हुआ था.


उपचुनाव: गोपालगंज में 330 मतदान केंद्रों पर हो रही है वोटिंग


गोपालगंज में 330 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इसमें 2 मतदान केंद्र पिंक बूथ हैं. जहां पर महिला मतदान कर्मियो की निगरानी में लोग मतदान करेंगे. वहीं सदर प्रखंड परिसर में पीडब्ल्यूडीएस यानी दिव्यांग मतदाता बूथ बनाया गया है, जहां पर सिर्फ दिव्यांग मतदान कर्मी हैं और यहां पर मतदाताओं के आने का सिलसिला जारी है. यहां वोटरों की संख्या 3 लाख 31 हजार है. 16 अर्धसैनिक बलों की कंपनियों को यहां लगाया गया है. 9 ड्रोन कैमरे से मतदान की प्रक्रिया की निगरानी रखी जा रही है. एसपी आनंद कुमार के मुताबिक रिवर पेट्रोलिंग की जा रही है. साथ में 4 घुड़सवारी दल को भी लगाया गया है.


उपचुनाव: मोकामा में लगी मतदाताओं की लंबी कतार


मोकामा विधान उप चुनाव को लेकर मतदाताओं का जोश और उत्साह अब परवान चढ़ने लगा है. सभी मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी- लंबी कतारें लग गयी है. महिलाओं में भी गजब का उत्साह देखा जा रहा है. बड़ी संख्या में महिलाओं की भी भीड़ उमड़ पड़ी है. लोकतंत्र के इस महापर्व में हर कोई अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने को आतुर है. वैशाखी के सहारे दिव्यांग भी मतदान केंद्र की और जाते देखा जा रहा है।वृद्ध मतदाताओं में भी कम जोश नहीं है. अभी तक सभी केंद्रों पर लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है.

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...