Bihar MLC Election : 12 बजे तक 55.08 प्रतिशत हुआ मतदान, देखें किस जिले में कितना हुआ मतदान

Bihar MLC Election : 12 बजे तक 55.08 प्रतिशत हुआ मतदान, देखें किस जिले में कितना हुआ मतदान- बिहार विधानसभा परिषद चुनाव के लिए सोमवार को वोटिंग हो रही है. स्थानीय निकाय की 24 सीटों के लिए वोटिंग सुबह आठ बजे से शुरू हो गई जो शाम चार बजे तक चलेगी. इस बीच निर्वाचन आयोग ने 12 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है. निर्वाचन आयोग के अनुसार 12 बजे तक 55.08 प्रतिशत मतदान हुआ है.

12 बजे तक  55.08 %  हुआ मतदान

1. पटना – 58.35 %
2. नालंदा – 63.45 %
3.गया -जहानाबाद – अरवल – 67.94%
4. औरंगाबाद -58.09 %
5. नवादा – 59.23%
6. भोजपुर -बक्सर –  54%
7. रोहतास – कैमूर – 66.52%
8. सारण – 50.09 %
9. सिवान -69.17 %
10. गोपालगंज – 59.78%
11. पश्चिम चंपारण – 51.81%
12. पूर्वी चंपारण – 36.61%
13. मुजफ्फरपुर – 59.36%
14. वैशाली – 61.50%
15. सीतामढ़ी – शिवहर – 65%
16. दरभंगा –  42.07 %
17. समस्तीपुर – 50.83 %
18. मुंगेर- जमुई -लखीसराय – शेखपुरा – 68.68 %
19. बेगूसराय – खगड़िया – 56.02 %
20. सहरसा- मधेपुरा- सुपौल –  42.34%
21. भागलपुर- बांका – 58.53 %
22. मधुबनी – 40.25 %
23. पूर्णिया -अररिया -किशनगंज – 46.28%
24. कटिहार –  44.76 %

सात अप्रैल को आएंगे नतीजे

सभी 24 सीटों के नतीजे सात अप्रैल को आएंगे. 24 सीटों के लिए कुल 187 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. कुल 534 बूथों पर इस बार 1,34,106 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. बताते चलें कि एनडीए एकजुट होकर चुनाव में उतरा है तो महागठबंधन में कांग्रेस और आरजेडी अलग-अलग किस्मत आजमा रहे हैं. वहीं, चिराग पासवान और मुकेश सहनी की भी साख दांव पर है.

बूथों पर तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था

सहरसा सह मधेपुरा सुपौल निर्वाचन क्षेत्र से सबसे ज्यादा 14 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. भोजपुर सह बक्सर निर्वाचन क्षेत्र से सबसे कम दो प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. जिलों के प्रखंड मुख्यालयों में बनाए गए बूथों में तीन स्तरीय सुरक्षा की व्यवस्था की गई है. सभी 24 सीटों के लिए चुनावी पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की जा चुकी है.

एनडीए बनाम आरजेडी-लेफ्ट गठबंधन के बीच मुकाबला

मुख्य मुकाबला एनडीए बनाम आरजेडी-लेफ्ट गठबंधन के बीच माना जा रहा है. एनडीए में बीजेपी 12, जेडीयू 11, आरएलजेपी एक सीट पर चुनाव लड़ रही है. बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को ऑब्जर्वर के रूप में बहाल किया गया है. पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट एवं माइक्रो ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए हैं. पीठासीन अधिकारियों व सुरक्षा बलों की विभिन्न कंपनियों को भी तैनात किया गया.

23 सीटों पर आरजेडी लड़ रही चुनाव

23 सीटों पर आरजेडी और एक सीट पर सीपीआई लड़ रही है. आरजेडी से कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया. कांग्रेस आठ सीटों पर लड़ रही है. मुकेश सहनी की वीआईपी पार्टी सात एवं चिराग की पार्टी छह सीटों पर लड़ रही है.

रिपोर्ट : प्रणव राज

Bihar Politics: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने प्रशांत किशोर की राजनीति में एंट्री के सवाल पर कसा तंज

 

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...

Patna Women’s College MoU: पटना वीमेंस कॉलेज और जैव विविधता पर्षद...

Patna Women's College MoU: जैव विविधता संरक्षण, शोध और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए पटना वीमेंस कॉलेज और बिहार राज्य जैव विविधता...