बाबानगरी में छिनतई गिरोह का आतंक, कारोबारी से 5 लाख रुपये छीना

देवघर : बाबा नगरी के शहरी क्षेत्र में छिनतई गिरोह फिर से सक्रिय हो गया है। बुधवार की दोपहर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित एसबीआइ ट्रेनिंग सेंटर स्थित ब्रांच में एक कारोबारी से पांच लाख रुपये की छिनतई हो गयी। जानकारी के अनुसार, पुरनदाहा मोहल्ले के रहने वाले कारोबारी रविंद्र कुमार अपने भांजे के साथ पैसा जमा कराने बैंक जा रहे थे। इसी दौरान बैंक के बाहर मुख्य मार्ग पर पैसों से भरे बैग की छिनतई कर ली गई। भुक्तभोगी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया।

वहीं छिनतई की वारदात की सूचना मिलते ही एसडीपीओ पवन कुमार और नगर थाना प्रभारी रतन सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीपीओ ने बताया कि पांच लाख रुपये की छिनतई हुई है। पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए हर बिंदु पर जांच कर रही है। एसडीपीओ ने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच में एक बाइक पर सवार दो युवकों द्वारा इस घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आ रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरु कर दी है।

रिपोर्ट : कुलवन्त कुमार

Dave Cousins Archery Coach: तीन महीने से सैलरी नहीं! भारतीय तीरंदाजी...

Dave Cousins Archery Coach: भारतीय कंपाउंड तीरंदाजी टीम के विदेशी मुख्य कोच डेव कजिंस ने तीन महीने से वेतन नहीं मिलने पर पद छोड़ने...

Jamshedpur P&M Mall: P&M मॉल का पिछला गेट क्यों हुआ सील?...

Jamshedpur P&M Mall, जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित पीएंडएम मॉल में नक्शा विचलन से जुड़े मामले को लेकर टाटा स्टील ने कार्रवाई शुरू कर दी है।...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में पटाखा कारोबारियों पर वाणिज्य कर...

Bihar Commercial Tax Raid: बिहार में कर चोरी के विरुद्ध वाणिज्य कर विभाग ने कार्रवाई करते हुए गया और औरंगाबाद के तीन पटाखा प्रतिष्ठानों...