33 साल के हुए तेजस्वी यादव, आधी रात को मां और भाई के साथ काटा केक

पिता लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेने दिल्ली रवाना होंगे तेजस्वी

पटना : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज जन्मदिन है, वे 33 साल के हो गए.

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने आधी रात को

अपनी मां राबड़ी देवी और बड़े भाई तेज प्रताप यादव के साथ केक काटा.

इस मौके पर उन्होंने मां और बड़े तेज प्रताप यादव को केक खिलाया और आशीर्वाद लिया. वहीं बताया जाता है

कि पिता लालू प्रसाद यादव से आशीर्वाद लेने के लिए तेजस्वी यादव आज दिल्ली के लिये रवाना होंगे.

tejaswi yadav1 22Scope News

तेजप्रताप ने वीडियो शेयर कर लिखा आई लव यू

तेजस्वी के जन्मदिन के सेलिब्रेशन का वीडियो और तस्वीरें तेज प्रताप यादव ने अपने ट्विटर और फेसबुक पर शेयर किया है. इसके साथ ही उन्होंने छोटे भाई के लिए प्यारा सा मैसेज भी लिखा है. तेज प्रताप ने ट्वीट कर लिखा- करोड़ों लोगों की उम्मीदों का प्यारा, हम सबों की आंखों का सितारा, असंख्यक गरीबों के जीवन में रोशनी लाने को प्रतिबद्ध मेरे छोटे भाई और मित्र तरुण को जन्मदिवस पर अनंत शुभाशीष. मेरे भाई को कदम-कदम पर सफलता मिले, डगर-डगर उसमें वृद्धि हो तथा ईश्वर की कृपा आप पर यूं ही बरसती रहे.’ आगे वीडियो के साथ लिखा- ‘हैप्पी बर्थ डे ब्रदर! आई लव यू!’

tejaswi yadav12 22Scope News

तेज प्रताप के पोस्ट पर आने लगी बधाई

तेज प्रताप के वीडियो शेयर करने के बाद लोग तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई देते दिखे. पोस्ट पर ही लोग हैप्पी बर्थ डे लिखने लगे. वहीं एक यूजर ने तो तेजस्वी को डिप्टी सीएम से सीएम ही बना दिया. लिखा- हैप्पी बर्थ डे सीएम साहब. बता दें कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का जन्मदिन 09 नवंबर 1989 को हुआ था.

tejaswi yadav123 22Scope News

इसके साथ ही आज तेजस्वी यादव 33 साल के हो गए. जन्मदिन के मौके पर इस वीडियो में उनकी पत्नी रेचल नहीं दिखीं. कहा जा रहा है कि रेचल उर्फ राज श्री यादव दिल्ली में हैं.

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...