Advertisement
Advertisement

सिस्टम की नाकामी से करोड़पति बनते बच्चे

कटिहारः अब तक आपने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में शामिल होकर करोड़पति बनते सुना होगा, लेकिन कटिहार जिले में  दो स्कूली बच्चे बैंक का सीबीएस सिस्टम में तकनीकी दिक्कत आने से करोड़पति बन गए. बच्चों के परिजनों को जब यह मैसेज आया तो पढ़कर आंखों पर विश्वास नहीं हुआ. पहला बच्चा आशीष के खाते में 6 करोड़ 20 लाख 11 हज़ार 100 और गुरुचरण विश्वास के खाते में 90 करोड़ 52 लाख 21 सौ 223 रु की राशि जमा थी.

कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर करोड़पति बने बच्चे

दोनों बच्चों के परिजनों ने इस मैसेज को बार-बार पढ़ा, तब जाकर विश्वास हुआ कि यह आंखों को धोखा नहीं जीता जागता सत्य है. लेकिन इतनी बड़ी रकम खाते में आई कैसे? यह समझ में नहीं आ रहा था. जंगल में आग की तरह यह खबर पूरे इलाके में फैल गई, देखादेखी दूसरे बच्चों के माता-पिता भी बच्चों का बैंक एकाउन्ट लेकर बैंक पहुंचे, लेकिन उन्हे घोर निराशा हाथ लगी. उनके खाते में कोई अतिरिक्त राशि नहीं थी. दरअसल स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों का खाता उत्तरी बिहार ग्रामीण बैंक में खुला है. इसमें पोशाक राशि और दूसरी योजनाओं का सरकारी रकम डाली जाती है.

जिलाधिकारी उदयन मिश्रा ने बच्चों के करोड़पति बनने के इस अनोखो मामले में जांच का आदेश दे दिया है, जिलाधिकारी ने कहा कि उत्तरी बिहार ग्रामीण बैंक का सीबीएस सिस्टम (कोर बैंकिंग सिस्टम) में कुछ तकनीक दिक्कत होने के कारण बच्चों के खाते में रुपये का स्थानान्तरण हुआ था, दोनो बैंक खाता में सुधार कर दिया गया है.

बढ़ते अपराध, पुलिस की नाकामी के विरोध में ग्रामीणों ने निकाला प्रतिरोध मार्च

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...