माल लदान में धनबाद रेल मंडल ने स्थापित किया नया कीर्तिमान, टूटा ये रिकॉर्ड

मात्र 221 दिनों में 100 मीलियन टन का किया माल लदान

भारतीय रेल के सभी मंडलों में अब तक का सर्वाधिक माल लदान

हाजीपुर : धनबाद रेल मंडलमाल लदान के – क्षेत्र में पूर्व मध्य रेल के धनबाद मंडल द्वारा

एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है.

चालू वित्तीय वर्ष 2022-23 में 8.11.2022 तक 221 दिनों में ही 100 मीलियन टन

माल लदान का किया गया है. यह उपलब्धि वर्ष 2020-21 में 288 दिन में

जबकि 2021-22 में 245 दिनों में प्राप्त की गयी थी. यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी.

इन मंडल से हुआ माल लदान

धनबाद मंडल द्वारा किया गया यह माल लदान भारतीय रेल के सभी मंडलों की तुलना में सर्वाधिक माल लदान है.

दिनांक 08.11.2022 तक भारतीय रेल के अन्य अग्रणी माल लदान वाले मंडलों में खुर्दा रोड

मंडल द्वारा 93.06 मीलियन टन, बिलासपुर मंडल द्वारा 92.98 मीलियन टन तथा चक्रधरपुर मंडल

द्वारा 85.09 मीलियन टन का माल लदान किया गया है.

पिछले वित्तीय वर्ष में हुआ 90.24 मीलियन टन

विदित हो कि पिछले वित्तीय वर्ष में इसी अवधि तक धनबाद मंडल द्वारा 90.24 मीलियन टन,

खुर्दा रोड मंडल द्वारा 91.04 मीलियन टन, बिलासपुर मंडल द्वारा 92.98 मीलियन टन तथा

चक्रधरपुर मंडल द्वारा 86.38 मीलियन टन का माल लदान किया गया था.

धनबाद रेल मंडल – सबसे ज्यादा कोयला का रहा योगदान

धनबाद मंडल द्वारा 08.11.22 तक किये गये 100.27 मीलियन टन माल लदान में 96.31 मीलियन

टन के साथ सबसे ज्यादा योगदान कोयला का रहा. इसके साथ ही इस दौरान धनबाद मंडल द्वारा सीमेंट,

क्लींकर, आयरण एंड स्टील, बॉक्साईट, रेड मड, स्टोन चिप्स, फ्लाई ऐश आदि का भी

लगभग 04 मिलियन टन का माल लदान किया गया.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...