नियुक्ति पत्र घोटाले के आरोप पर बिजेन्द्र यादव का पलटवार
Patna-लड़का बच्चा है सुधाकर सिंह- भाजपा के द्वारा नियुक्ति पत्रों पर सवाल उठाने और इसे नियुक्ति घोटाला करार दिए जाने पर विफरे जदयू कोटे से मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा है कि भाजपा की नियुक्ति ही घोटाले से हुई है, यही कारण है कि उसे हर दम घोटाला ही नजर आता रहता है. यह महागठबंधन की सरकार है, जो अपने वादे के अनुरुप बिहार के युवाओं को रोजगार मुहैया करवा रही है, इसे नियुक्ति घोटाला बताने के बजाय भाजपा को यह बताना चाहिए कि वह दो करोड़ की नौकरियां कब और कहां बांट रही है.
लड़का बच्चा है सुधाकर सिंह, अभी-अभी तो विधायक बना है, चीजों की समक्ष नहीं
पूर्व मंत्री सुघाकर सिंह के द्वारा सरकार पर जारी हमले को बचकानी हरकत करार देते हुए बिजन्द्र यादव ने कहा कि उनका काम ही है उल्टा पुल्टा बोलना रह गया है, लड़का बच्चा है, वह भी दो साल पहले ही एमएलए बना है, उसको कितना ज्ञान है. समय के अनुकूल गठबंधन बदलता रहता है. जब गठबंधन के लोग गठबंधन का धर्म का पालन नहीं करते हैं तो गठबंधन टूटता भी है.
चिराग पासवान शुरु से ही भाजपा में हैं, इसमें कोई बड़ी बात नहीं
चिराग पासवान का खुल कर भाजपा की ओर से
बैटिंग करने पर मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा कि
चिराग पासवान पहले से ही भाजपा में हैं,
यह कोई नई बात तो नहीं है.
कैश कांड के आरोपी तीनों कांग्रेसी विधायकों को मिला बेल
Highlights







