Ranchi Crime News: गैंगस्टर Prince Khan के नाम पर कारोबारियों से 5-5 करोड़ की रंगदारी, पुलिस अलर्ट

रांची में गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर दो कारोबारियों से 5-5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। विदेशी नंबर से धमकी मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी है।


Ranchi Crime News रांची: धनबाद से फरार होकर पाकिस्तान और दुबई में सक्रिय होने की चर्चाओं के बीच गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर झारखंड के कारोबारियों को धमकी देने का सिलसिला जारी है। ताजा मामला राजधानी रांची के लालपुर थाना क्षेत्र का है, जहां दो प्रमुख व्यवसायियों से पांच-पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस ने जांच तेज कर दी है।

विदेशी नंबर से आया धमकी भरा कॉल और व्हाट्सएप मैसेज

जानकारी के अनुसार मेन रोड स्थित विष्णु गली के पॉल ब्रदर्स ज्वेलर्स के संचालक सुमन पाल को 4 जून की रात करीब 9:50 बजे विदेशी नंबर 971545920432 से कॉल आया। कॉल के तुरंत बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप मैसेज भेजकर पांच करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई।

धमकी देने वाले ने खुद को दुबई में बैठा गैंगस्टर प्रिंस खान बताया। मैसेज में रंगदारी नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी दी गई। घटना के बाद व्यवसायी सुमन पाल ने लालपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और सुरक्षा की मांग करते हुए अंगरक्षक उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है।

हरिओम टावर निवासी उदय शंकर भी बने निशाना

पुलिस सूत्रों के अनुसार हरिओम टावर रेसिडेंशियल निवासी उदय शंकर को भी प्रिंस खान के नाम पर धमकी दी गई है। उनसे भी पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। दोनों मामलों में धमकी का तरीका और इस्तेमाल किया गया नंबर लगभग समान बताया जा रहा है, जिससे पुलिस को किसी संगठित आपराधिक नेटवर्क के सक्रिय होने की आशंका है।

सूत्रों का कहना है कि गैंगस्टर से जुड़े लोग पहले बड़े कारोबारियों की रेकी करते हैं और उसके बाद विदेशी नंबरों का इस्तेमाल कर रंगदारी की मांग की जाती है।


Key Highlights

  • रांची के दो कारोबारियों से 5-5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई।

  • विदेशी नंबर से कॉल और व्हाट्सएप मैसेज भेजकर दी गई धमकी।

  • धमकी देने वाले ने खुद को गैंगस्टर प्रिंस खान बताया।

  • डीजीपी तदाशा मिश्र के निर्देश पर विशेष जांच शुरू।

  • व्यवसायियों ने सुरक्षा और अंगरक्षक उपलब्ध कराने की मांग की।


डीजीपी के निर्देश पर विशेष जांच शुरू

झारखंड की डीजीपी तदाशा मिश्र ने मामले को गंभीर बताते हुए रांची पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस की अलग-अलग टीमें और तकनीकी सेल धमकी देने में इस्तेमाल किए गए नंबर की जांच कर रही हैं।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धमकी भरे कॉल और मैसेज विदेश से किए गए हैं। पुलिस साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कॉल की लोकेशन, नेटवर्क और संबंधित व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

डीजीपी तदाशा मिश्र ने कहा कि कारोबारियों को धमकी और रंगदारी मांगने की सूचना मिली है। मामले की गंभीरता को देखते हुए रांची पुलिस और तकनीकी विंग को जांच के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

व्यापारियों में बढ़ी चिंता, सुरक्षा की मांग

लगातार मिल रही धमकियों के कारण राजधानी के व्यवसायियों में चिंता का माहौल है। व्यापारिक संगठनों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और रंगदारी मांगने वाले गिरोह के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने भी भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द चिन्हित कर कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...