हिंदू लड़के से प्यार -भाई ने पुलिस के सामने बहन को मारी गोली

SIWAN: बहन को मारी गोली – हिंदू लड़के से प्यार और उससे शादी एक मुस्लिम लड़की को काफी महंगा पड़ा.

गुस्साए भाई ने पुलिस के सामने ही बहन को गोली मारी.

मामला सीवान के सराय ओपी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.

जहां एक ही गांव के रहने वाले ने एक दूसरे से प्यार किया और

गांव से भागकर दोनों ने शादी कर ली. इससे गुस्साए लड़की के

परिजनों ने थाने में शिकायत की. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को बरामद किया.

थाने में जब लड़की को लाया गया तो उसके भाई ने आपा खो दिया

और बहन पर गोली चला दी. हालांकि मिस फायर होने के कारण लड़की बच गई.

बहन को मारी गोली -भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया

इस तरह के एकाएक घटना से पुलिस ने लड़की के भाई को

हिरासत मे ले लिया. युवक के पास से पुलिस ने एक पिस्टल

तीन गोली और एक खाली खोखा बरामद किया. खबर के अनुसार मुस्लिम लड़की नगमा परवीन ने हिंदू

लडके अरुण राम से घर से भगाकर शादी रचा ली थी. जिससे परिजन काफी नाराज चल रहे थे.

पूरी घटना के बाद बरामद लड़की को महिला थाने की पुलिस के साथ मेडिकल जाँच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया.

इस घटना को लेकर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. सराय थाना ओपी के

थानाध्यक्ष उपेन्द्र सिंह ने बताया कि लड़की के परिजन ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था.

लड़की की बरामदगी के बाद लड़की के भाई अवैध हथियार लेकर थाने पहुच अपने ही बहन

की हत्या करने के नियत से फायरिंग कर दिया । जिसके बाद पुलिस द्वारा उचित करवाई

करते हुए लड़की के भाई को आर्मस एक्ट में गिरफ्तार कर जेल भेजने की तैयारी में जुटी हुई हैं ।

कस्टम विभाग ने पटना एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों से 1.5 किलो सोना बरामद

Bihar Police Didi: बेटियों की सुरक्षा की कमान अब ‘पुलिस दीदी’...

Bihar Police Didi: बिहार में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में ‘पुलिस दीदी’ यानी अभया ब्रिगेड की पहल को...

Magadh Mahila College Science Block:  CM सम्राट चौधरी का छात्राओं को...

Magadh Mahila College Science Block: बिहार में छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार ने एक...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: कोयला लदे हाईवा की चपेट में...

Bokaro Chas Telidih Road Accident: चास-तेलीडीह फोरलेन पर कोयला लदे हाईवा की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत...