भाई-बहन को जहरीले सांप ने काटा, झाड़-फूंक के चक्कर में हुई मौत

कैमूरः जोगवलिया गांव में जहरीले सांप के काटने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई. मृतक भाई-बहन रोहतास जिला के करहगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगवलिया गांव निवासी वद्दु राम के 10 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार और पुत्री शोभा देवी है, पुत्री शोभा देवी अपने ससुराल घुसुका गांव से गुरुवार को मायके आई हुई थी.

झाड़-फूंक के चक्कर में हुई मौत

जानकारी के अनुसार घर में खाट पर दोनों भाई बहन एक साथ सोए हुए थे, तभी सुबह 4 बजे एक जहरीले सांप ने दोनों भाई बहन को काट लिया. उसके बाद परिजनों को जानकारी हुई तो दोनों को झाड़-फूंक के लिए शिवसागर थाना क्षेत्र के रसनूआं गांव ले गए. वहां हालत बिगड़ने लगी तो डुमरा ले गए. डुमरा गांव के बाद झाड़-फूंक के लिए कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव ले गया. लेकिन जब वहां भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ. हालत बिगड़ने के बाद दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा ले जाया गया. जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने भभुआ के सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया. जहां सदर अस्पताल के चिकित्सक श्यामाकांत ने दोनों भाई बहन को मृत घोषित कर दिया.

 

 

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...