गैर झारखंडियों की पहचान के लिए आयोग का हो गठन-जयराम महतो

Dhanbad-आम झारखंडियों के लिए सकुन देने वाला कदम- 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को झारखंड विधानसभा से पारित कराए जाने के बाद धनबाद में भी जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. झारखंडी भाषा संघर्ष समिति के आंदोलन से चर्चा में आए आंदोलनकारी टाईगर जयराम महतो ने भी सरकार के इस कदम का स्वागत किया है.

आम झारखंडियों के लिए सकुन देने वाला कदम

जयराम ने बताया है कि हेमंत सरकार का यह कदम आम झारखंडियों के दिलों में सकुन देने वाला है. भले ही एक लम्बे इंतजार के बाद आज झारखंडियों का सपना पूरा हुआ हो, लेकिन आखिरकार इस आन्दोलन की जीत हुई. इसके साथ ही झारखंड के आदिवासी मूलवासियों का रास्ता साफ हो गया. अब उन्हे अपने हक हकूक और अधिकार के लिए दर दर की ठोकरें खानी नहीं पड़ेगी. इस विधेयक से ना सिर्फ उनकी स्थानीयता तय होगी बल्कि उनका नियोजन का रास्ता भी साफ होगा.

आयोग तय करे कौन झारखंडी और कौन गैरझारखंडी

हालांकि ग्राम सभा के द्वारा स्थानीयता को परिभाषित करने वाले विषय पर

उन्होंने कुछ संशोधन की बात जरूर कही

और कहा इसके लिए एक आयोग का गठन किया जाए जो

यह चिन्हित करें कि कौन झारखंडी है

और कौन गैर झारखंडी. साथ ही जो बांग्लादेशी घुसपैठिए गलत तरीके से झारखंडी बनने की कोशिश में हो

उन पर भी रोक लगनी चाहिए.

आज जो शराबबंदी का मजाक उड़ा रहें, सत्ता में रहते शराबबंदी की शपथ ली थी

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...