नालंदा: खेल के मैदान में छात्रावास निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश

NALANDA: छात्रावास निर्माण का विरोध – नालन्दा में छात्रावास निर्माण को लेकर लोगों में आक्रोश है,

स्थानीय लोगों ने खेल मैदान को अतिक्रमण किया जा रहा है,

विरोध में लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की.

बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत राणा बीघा मोहल्ले में कल्याण विभाग

द्वारा बनाए जा रहे पिछड़ा- अति पिछड़ा छात्रावास का विरोध

स्थानीय लोगों ने किया. पुलिस प्रशासन के विरुद्ध में मोहल्ले वासियों ने जमकर नारेबाजी की.

प्रशासन ने एहतियातन पुलिस बल की तैनाती की

एहतियातन जिला प्रशासन के द्वारा भारी संख्या में पुलिस बलों की मौके पर तैनाती कर दी गई.

लोगों का कहना है कि कोसुक और राणा बीघा मोहल्ले के

बीचोंबीच खेल का मैदान है. जिस पर जिला प्रशासन के द्वारा

छात्रावास निर्माण कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि

यह जमीन उनके पुरखों की है. ओपेन जीम, बेहतर मैदान बनाने

की जगह जिला प्रशासन के द्वारा छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है, जबकि पास में ही नदी किनारे खाली जमीन पड़ी हुई है. उक्त स्थल का उन लोगों के पास रजिस्ट्री के पेपर भी हैं. मौके पर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी की एवं छात्रावास निर्माण को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया.

छात्रावास निर्माण का विरोध – कागजात दिखाने के लिए दिया गया 2 दिन का समय


मौके पर सदर एसडीओ अभिषेक पलासिया सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस मौजूद रही, घंटो जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों से नोकझोंक होते रहा. अंततः 2 दिनों का समय जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को दिया है ताकि वे अपने जमीन से संबंधित कागजात दिखा सकें.

दरअसल कल्याण विभाग के द्वारा 100 बेड का पिछला एवं अति पिछड़ा छात्रावास का निर्माण कराया जा रहा है जिसे लेकर स्थानीय लोग अपना विरोध जता रहे हैं.

कोलेबिरा पहुंचते ही नमन बिक्सल का शानदार स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी

हेमंत सोरेन कहना क्या चाहते हैं, क्या आदिवासी पहले बोका था- रघुवर दास


गैर झारखंडियों की पहचान के लिए आयोग का हो गठन-जयराम महतो

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल में बाढ़ के बाद...

Bihar Flood Alert Nepal Flash Flood: नेपाल के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्र में फ्लैश फ्लड की स्थिति और गंडक नदी में अचानक जलप्रवाह बढ़ने की...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: Giridih में छात्राओं ने SP...

Giridih Raksha Bandhan Students SP DC: रक्षाबंधन के अवसर पर गिरिडीह में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: रातोंरात जमींदोज हुआ बिरसा मध्य विद्यालय!...

Bokaro Bhu Mafia School Demolition: झारखंड के बोकारो में सरकारी स्कूल का भवन तोड़े जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-12...