रांची पहुंचे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, इस कार्यक्रम में होंगे शामिल

सड़क मार्ग से लोहरदगा के हुए रवाना, जशपुर में जनजातीय महोत्सव में होंगे शामिल

रांची : आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत रविवार की सुबह सेवा विमान से रांची पहुंचे.

संघ प्रमुख सुबह 8ः15 बजे रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संघ प्रमुख का

आरएसएस की स्थानीय शाखा के पदाधारियों ने स्वागत किया.

इसके बाद वे सड़क मार्ग से लोहरदगा के लिए रवाना हो गये.

मिली जानकारी के अनुसार भागवत लोहरदगा में कुछ देर के लिए रूकेंगे.

दिलीप सिंह जुदेव की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

बताया जाता है कि संघ प्रमुख छत्तीसगढ़ के जशपुर स्थित रणजीता स्टेडियम चौक में 14 नवंबर को पूर्व सांसद दिलीप सिंह जुदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद वे वहां पर आयोजित होने वाले जनजातीय महोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत करेंगे. संघ प्रमुख की झारखंड और छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पुलिस को सतर्क कर दिया गया है. उन्हें जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान की गयी है. यहां बता दें कि आरएसएस प्रमुख के दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर यहां उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है. शहर से लेकर गांव तक लोग उनके स्वागत करने और उद्बोधन सुनने के लिए उत्सुक नजर हैं.

लोहरदगा में कुछ देर रुकने का कार्यक्रम

संघ प्रमुख मोहन भागवत रांची एयरपोर्ट से सीधे लोहरदगा जाएंगे. वहां पर वो कुछ देर के लिए रुकेंगे और एक छोटे से कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. लोहरदगा में उनके कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की गयी हैं. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी जिला पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के कुछ देर बाद ही वो लोहरदगा से सीधे छत्तीसगढ़ के जशपुर के लिए रवाना हो जाएंगे.

जनजातीय दिवस पर जनसभा को करेंगे संबोधित

मोहन भागवत छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान 14 नवंबर को जशपुर में रहेंगे. वहां वो दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इसके बाद संघ प्रमुख जनजातीय दिवस पर जनसभा को संबोधित करेंगे. मोहन भागवत 15 नवंबर को जशपुर से अंबिकापुर पहुंचेंगे. मंगलवार 15 नवंबर को अंबिकापुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दो विभाग सरगुजा और कोरिया के संयुक्त पथ संचलन में शामिल होंगे. संघ के सार्वजनिक कार्यक्रम में डॉक्टर मोहन भागवत संघ के कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.

Jharkhand Weather Update: झारखंड में सक्रिय हुआ मानसूनी सिस्टम, 26 अगस्त...

Jharkhand Weather Update : 26-08-2026 उड़ीसा के उत्तरी तटीय क्षेत्र और गांगेय पश्चिम बंगाल से सटे झारखण्ड के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure...

Bihar Weather Update : 26 अगस्त को बिहार में मानसून का...

Bihar Weather Update 26-08-2026 झारखंड और आसपास के क्षेत्रों में बने निम्न दबाव के क्षेत्र (Low-Pressure Area) तथा मानसूनी ट्रफ रेखा के कारण बिहार में...

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें

Bihar News 26-08-2026 : आज की 10 बड़ी खबरें बिहार के प्रशासनिक फैसलों, रोजगार अभियानों और जन-आंदोलनों से जुड़ी आज की 10 बड़ी खबरें: Patna...