आज से चार दिवसीय बिहार दौरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत

PATNA: आरएसएस चीफ मोहन भागवत चार दिवसीय बिहार दौरे पर हैं.

आरएसएस प्रमुख आज बक्सर में संत स्व.मामाजी के

पुण्य स्मरण कार्यक्रम में शामिल होंगे. वहीं रविवार को

छपरा के मलखाचक में आयोजित स्वतंत्रता सेनानियों के

स्मरण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. साथ ही स्वतंत्रता सेनानी

भगवान सिंह की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे और

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों के सम्मान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

दरभंगा में आरएसएस प्रमुख संघ के कार्यकर्ताओं के

साथ बैठक करेंगे और उन्हें मार्गदर्शन देंगे.

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत आज संत स्व मामाजी की

पुण्य स्मरण में आयोजित कार्यक्रम में हिस्‍सा लेंगे.

कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आज रात वे फिर पटना वापस लौट आएंगे और पटना के राजेंद्र नगर के विजय निकेतन में ठहरेंगे.

मोहन भगवत 22Scope News
मोहन भागवत

छपरा में स्‍वतंत्रता सेनानियों के परिवार से करेंगे मुलाकात


रविवार को मोहन भागवत छपरा के मलखाचक जाएंगे. जहां स्वतंत्रता सेनानियों के स्मरण में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां स्वतंत्रता सेनानी भगवान सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे. इस दौरान एक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. जिसमें ऐतिहासिक जासा सिंह मैदान में स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे और उनका सम्‍मान किया जाएगा. इसके अलावा आरएसएस प्रमुख रवींद्र कुमार की लिखी किताब ‘स्वतंत्रता आंदोलन की बिखरी कड़ियां का भी विमोचन करेंगे.

दरभंगा में स्‍वयंसेवकों को करेंगे संबोधित


आरएसएस प्रमुख सुबह 10 बजे दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे. दरभंगा में संघ के कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे. जहां वो स्‍वयंसेवकों का मार्गदर्शन करेंगे. वहीं 28 नवंबर को मोहन भागवत सुबह संघ कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे, जिसके बाद दरभंगा से वापस पटना के लिए रवाना होंगे.

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...

Nita Ambani Initiative: अब हर सप्ताह पढ़ सकेंगे देश-दुनिया की खबरें,...

Nita Ambani Initiative: दृष्टिबाधित लोगों तक समाचार और जरूरी जानकारियां नियमित रूप से पहुंचाने के उद्देश्य से रिलायंस फाउंडेशन ने अहम पहल की है।...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...