उदयपुर- अहमदाबाद रेलवे ट्रैक पर विस्फोट की आवाज से हड़कंप

UDAIPUR: रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त-अहमदाबाद रेल लाइन पर शनिवार की रात में

विस्फोट की आवाज से हड़कंप मच गया. ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर

देखा तो नया ट्रैक क्षतिग्रस्त मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

31 अक्टूबर को ही इस रेल ट्रैक का उद्घाटन किया था.
जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा केवड़ा की नाल स्थित

ओढ़ा रेलवे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने पुलिस प्रशासन

के अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली.

सीएम अशोक गहलोत ने जताई घटना की चिंता

इस घटना के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने

कहा कि ओडा रेलवे पुल पर रेल पटरियों को नुकसान पहुंचाने

की घटना चिंताजनक है. पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौक पर हैं. डीजी पुलिस को घटना की तह तक जाने के निर्देश दिए गए हैं.
सीएम ने कहा कि रेलवे को पुल के पुनर्संचालन में पूरी तरह से सहयोग किया जाएगा. इस मार्ग के रेल यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाया जा रहा है.
यह घटना उदयपुर-सलूम्बर मार्ग पर केवड़े की नाल में ओडा रेलवे पुल पर हुई है. इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बताया कि रात में विस्फोट की जोरदार आवाज सुनाई दी. इसके बाद कुछ लोग सुबह रेलवे ट्रैक पर पहुंचे तो वहां पटरी क्षतिग्रस्त थीं. इसके बाद आनन-फानन में रेलवे को इसकी जानकारी दी गई. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को भी इस बारे में सूचित किया. इस घटना को किसने अंजाम दिया है, इसकी जानकारी के लिए जिला प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं. साथ ही कलेक्टर ने कहा कि इस तरह की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

आर.के.माइनिंग कोल डंप में कोयला चुनने के दौरान चार युवक झुलसे

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...