Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand Weather Update: झारखंड में तेजी से गिरा पारा, 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट

 झारखंड में ठंड के बीच मौसम बदलने वाला है। रांची समेत कई जिलों में तापमान गिरा है। 20 और 21 नवंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।


Jharkhand Weather Update रांची: Jharkhand में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है। मौसम में संभावित बदलाव से पहले ही राज्य के लगभग सभी जिलों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। राजधानी रांची में पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 2.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। बुधवार को रांची का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में तापमान में और गिरावट के साथ राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जतायी है।

Jharkhand Weather Update:रांची समेत कई जिलों में गिरा तापमान, बढ़ेगी ठंड

पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी है। जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री, मेदिनीनगर में 3.1 डिग्री, बोकारो में 2.9 डिग्री और चाईबासा में 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे आया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान तापमान में और गिरावट आ सकती है। इसके बाद तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। सुबह के समय कई इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद आसमान में बादल छाये रह सकते हैं।

Jharkhand Weather Update:20 और 21 नवंबर को इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 नवंबर को रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, रामगढ़, बोकारो और धनबाद में सुबह कोहरा छाया रह सकता है। इसके बाद बादल छाने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, 20 नवंबर को रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, रामगढ़, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो और धनबाद में भारी बारिश हो सकती है।

21 नवंबर को Weather का असर राज्य के संताल परगना और आसपास के जिलों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान गिरिडीह, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है। अन्य जिलों में सुबह कोहरा और बाद में बादल छाये रहने का अनुमान है।

Jharkhand Weather Update:22 और 23 नवंबर से मौसम साफ होने की उम्मीद

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 और 23 नवंबर से राज्य में मौसम साफ होने की संभावना है। बारिश और बादलों का दौर खत्म होने के बाद मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल लोगों को सुबह के समय कोहरे और अगले दो दिनों में बारिश को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

 

 

Commercial Advertisment

Hemant Soren: विधायक भूषण बाड़ा मामले पर CM हेमंत सोरेन का...

विधायक भूषण बाड़ा मामले पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि जांच के बाद ही सच्चाई सामने आयेगी। विपक्ष पर षड्यंत्र और गंदी सोच...

आज का राशिफल और पंचांग 19 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 19 नवंबर 2026 (गुरुवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिव

Bihar Government Schools Renovation: मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बदल जाएगी...

Bihar Government Schools Renovation, पटना: बिहार के सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदलने के लिए चल रहे कायाकल्प अभियान को लेकर शिक्षा विभाग ने समयसीमा...