झारखंड स्थापना दिवस को लेकर हाई अलर्ट पर रांची, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

194
Advertisment

रांची : झारखंड स्थापना दिवस को लेकर रांची हाई अलर्ट पर है. रांची के संवेदनशील स्थानों पर

Advertisment

सीआरपीएफ और पुलिस कर्मियों को डेप्युट किया गया.

वहीं एंटी क्राइम चेकिंग भी चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निबटा जा सके.

स्थापना दिवस के मौके पर राजधानी के रंग में भंग न पड़े और शहर में शांति व्यवस्था बहाल रहे

इसे लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है.

शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

वहीं इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर सीआरपीएफ की भी प्रतिनियुक्ति की गई है.

सीआरपीएफ की महिला बटालियन भी रांची की सुरक्षा व्यवस्था में अपनी अहम भूमिका निभा रही है.

high alert1 22Scope News

मुख्य समारोह को लेकर तैयारी पूरी

झारखंड स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर मोरहाबादी मैदान में तैयारी लगभग पूरी हो गई है. राज्यपाल रमेश बैस व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मुख्य कार्यक्रम में रहेंगे. इसके अलावा राज्य के आठ मंत्रियों को आठ जिलों का प्रभार दिया गया है, जो जिलों में स्थापना दिवस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे.

जगह-जगह लगाये गये बैनर और पोस्टर

मोरहाबादी मैदान में जगह-जगह बैनर और पोस्टर लगाये जा रहे हैं. स्थापना दिवस के मौके पर 2000 करोड़ रुपये से अधिक की परिसंपत्तियों का वितरण होगा. इस दौरान बड़ी संख्या में लाभुक भी उपस्थित रहेंगे. खेल विभाग की ओर से सहाय योजना के लाभुकों के बीच भी सीएम चेक वितरित करेंगे.

high alert12 22Scope News

परिसंपत्तियों का वितरण

स्थापना दिवस को लेकर मोरहाबादी मैदान में जगह-जगह लाइट्स व फूल लगाये जा रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन ऋण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना, गव्य विकास योजना के लाभुक, जेएसएलपीएस के बैंक लिंकेज से लेकर फूलो झानो योजना के लाभुकों के बीच भी परिसंपत्ति का वितरण करेंगे. कार्यक्रम को लेकर मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई है. जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई है.

लाभुकों के बीच राशि का वितरण

श्रम विभाग की निर्माण श्रमिक सेफ्टी किट योजना, मातृत्व प्रसुविधा योजना, मेधावी पुत्र-पुत्री छात्रवृत्ति योजना व अन्य योजनाओं के लाभुकों के बीच राशि का वितरण किया जायेगा. वहीं सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत बड़ी संख्या में किशोरियों को प्रमाण पत्र बांटा जायेगा. साथ ही मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना आदि के लाभुकों को चेक दिया जायेगा.

रिपोर्ट: मुर्शीद आलम

Advertisement