झारखंड स्थापना दिवस: सीएम ने तैयारियों का लिया जायजा, बोले- ऐतिहासिक होगा कार्यक्रम

रांची : झारखंड स्थापना दिवस को लेकर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले

मुख्य समारोह का मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने तैयारियों का जायजा लिया.

सीएम ने कार्यक्रम स्थल पर चल रहे निर्माण कार्य को देखा. इस दौरान विभिन्न विभागों के

मौजूद पदाधिकारियों को कई निर्देश दिया. वहीं कार्यक्रम में अतिथियों के बैठने की

व्यवस्था पर पदाधिकारियों द्वारा जानकारी दी गई.

लोगों को बहुत कुछ देखने को मिलेगा

कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने

कहा कि इस बार का स्थापना दिवस पिछले 20 वर्षों के कार्यक्रम से बिल्कुल अलग होगा.

लोगों को बहुत कुछ देखने को मिलेगा. इस बार का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा.

morhabadi cm1 22Scope News

दोपहर साढ़े 12 बजे से शुरू होगा मुख्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम में 15000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है. मंगलवार की सुबह 10 बजे तक सभी लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाएंगे. जबकि कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12.30 बजे से होगी. लोगों को मोरहाबादी मैदान तक लाने के लिए करीब 350 बसों की व्यवस्था की गई है.

morhabadi cm123 22Scope News

झारखंड स्थापना दिवस: कार्यक्रम की सुरक्षा में तैनात रहेंगे 5000 पुलिस जवान

मुख्यमंत्री को यह भी बताया गया कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए 5000 पुलिस बल रांची एयरपोर्ट से लेकर मोरहाबादी मैदान यानी कार्यक्रम स्थल तक प्रतिनियुक्त किए गए हैं. जबकि 140 दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं इस मौके पर रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी किशोर कौशल सहित विभिन्न विभाग के सचिव भी मौजूद थे. पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड स्थापना दिवस पर इस बार पहले से कहीं ज्यादा बेहतर व्यवस्था होगी. इस बार शानदार तैयारियां की गई हैं.

morhabadi cm12 22Scope News

झारखंड स्थापना दिवस समारोह में शामिल नहीं होंगी द्रौपदी मुर्मू

बता दें कि इस बार झारखंड स्थापना दिवस पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुख्य अतिथि बनाया गया था, लेकिन उन्होंने समारोह में शामिल होने का कार्यक्रम रद्द कर दिया है. राष्ट्रपति के आगमन को ध्यान में रखकर इस बार विशेष तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन रविवार को उनका अचानक कार्यक्रम रद्द हो गया. द्रौपदी मुर्मू झारखंड आएंगी, लेकिन वह सीधे रांची एयरपोर्ट से खूंटी चली जाएंगीं. वहां भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी. इसके बाद लौट जाएंगी.

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...