झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक

Ranchi– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य स्थापना दिवस की मौके पर राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का उच्च स्तरीय समीक्षा की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगवन को लेकर अधिकारियों को कई दिशा निर्देश भी दिये.

उन्होने नई योजनाओं और पॉलिसी की लॉन्चिंग तथा उद्घाटन

और शिलान्यास किए जाने वाले योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

साथ ही इस अवसर पर परिसंपत्तियों का वितरण के बारे में भी जाना.

झारखंड राज्य स्थापना दिवस, इन नई योजनाओं की मिलेगी सौगात

मुख्यमंत्री इस समारोह में सीएम सारथी योजना,

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना, मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना

और एकलव्य स्किल स्कीम योजनाओं का शुभारंभ करेंगे.

इसके साथ ही इंडस्ट्रियल पार्क एंड लॉजिस्टिक पॉलिसी-

2022, इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी- 2022 और

झारखंड एथेनॉल प्रोडक्शन प्रमोशन पॉलिसी-

2022 को भी लांच किया जायेगा.

महत्वपूर्ण तथ्य

अपराह्न 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगा

पांच हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का होगा उद्घाटन

चार नई योजनाओं और तीन नई पॉलिसी की भी होगी लॉन्चिंग

2000 करोड़ रुपए से ज्यादा की परिसंपत्तियों का होगा वितरण

1000 से ज्यादा नव चयनितों को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र

समारोह में झारखंड की कला संस्कृति, गीत संगीत और

नृत्य पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

मुख्यमंत्री राहत योजना के पोर्टल की लॉन्चिंग

नीता अंबानी ने की महिलाओं को ज्यादा अधिकार देने वाले IOA की सराहना

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...