पीएम मोदी के जन्मदिन को NSUI ने बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया
नवादा : एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, वहीं कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रुप में मनाया. इस दौरान बेरोजगार युवाओं ने शहर के प्रजातंत्र चौक के समीप ठेले पर चाय और भुंजा बेचकर केंद्र सरकार का विरोध जताया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मना रहे हैं. चाय पकौड़ा बेचकर केंद्र सरकार का विरोध जता रहे हैं. उन्होंने कहा कि नौकरी देने का वादा कर सत्ता में आई मोदी सरकार सोई हुई है जिसके कारण शिक्षित बेरोजगार युवा चाय और भुंजा बेचने को मजबूर हैं.
रिपोर्ट : अनिल शर्मा
Highlights


















