Advertisment

पीएम के जन्मदिन पर विशेष प्रदर्शनी, बाबूलाल मरांडी हुए शामिल

कोडरमा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर कोडरमा में विशेष प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वसुंधरा गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी उपस्थित हुए. इस मौके पर कोडरमा विधायक डॉ नीरा यादव भी मौजूद थी.

बाबूलाल मरांडी ने युवा मोर्चा द्वारा नमो ऐप कार्यक्रम का उद्घाटन किया और प्रदर्शनी शिविर में प्रधानमंत्री के द्वारा किए गए कार्य से जुड़े तस्वीरों का अवलोकन किया. इस मौके पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता.

पिछले 20 सालो से वे लोगो की अपेक्षाओं को पूरा करते आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस को लेकर पार्टी 17 सितंबर से लेकर 7 अक्टूबर तक लगातार 20 दिनों तक सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाएगी. उन्होंने कहा कि नमो ऐप के जरिए लगातार लोगों को जोड़ा जा रहा है और सेवा समर्पण दिवस के बीच 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, 2 अक्टूबर को गांधी जयंती भी पार्टी सेवा समर्पण के रूप में मनाएगी.

रिपोर्ट : कुमार अमित

राज्य में चल रही है लूट और झूठ की सरकार-बाबूलाल मरांडी

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...