Advertisment

CM NITISH, DUPTY CM TEJASWI करेंगे कुढ़नी उपचुनाव में प्रचार: ललन

PATNA: जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि कुढ़नी में प्रचार के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री

सहित महागठबंधन की पार्टी के कई वरीय नेता जाएंगे. सभी का कार्यक्रम तय किया जा रहा है.

उन्कुहोंने ढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा किया है.

एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने से कोई फर्क नहीं पड़ता

एआईएमआईएम के चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है. सभी पार्टियों

को चुनाव लड़ने का अधिकार है. जिस पार्टी को जनता का समर्थन मिलता है उसी की जीत होती है.

उन्होंने कहा कि जनता जान चुकी है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में

बिहार में काफी काम हो रहा है. इसलिए कुढ़नी में भी जनता उनपर विष्वास दिखाएगी.

पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणाम पर उन्होंने कहा कि जो परिणाम आया है इसका सीधा

मतलब है कि नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के नेतृत्व में युवाओं ने आस्था व्यक्त की है.

रोजगार को लेकर जो सरकार काम कर रही है उसे देखते हुए युवाओं ने जेडीयू को

पूरी तरह से सपोर्ट किया है. यही कारण है की उनकी जीत हुई है.

संजय जायसवाल पर साधा निशाना

संजय जायसवाल के बयान पर उन्होंने कहा कि संजय जयसवाल और सुशील मोदी आज कुछ बोलते हैं,

कल कुछ बोलते हैं. दोनों के बीच प्रतिद्वंदिता चल रही है. इसलिए उनके बात का जवाब नहीं दे सकते.

ललन सिंह ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी.

सीआईएसएफ और कोयला चोरों के बीच भिड़ंत, चार की मौत

Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...

2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री के 100 दिन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर दो अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन...

देवेश कुमार बने सरकार के खेवनहार! दीपक प्रकाश के लिए छोड़ेंगे...

पटना : बिहार की राजनीति में पंचायती राज विभाग के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर चल रहा संवैधानिक संकट फिलहाल टलता हुआ दिखाई दे...