मुंगेर: 6 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, कई सामान बरामद

मुंगेर : बरियारपुर थाना पुलिस ने 6 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है.

पुलिस ने छापेमारी के दौरान एक देसी कट्टा, तीन अर्धनिर्मित देसी कट्टा, दो ड्रिल मशीन,

11 बैरल सहित हथियार बनाने के उपकरण को बरामद किया.

वहीं पुलिस को देख अवैध हथियार निर्माण करने वाले आरोपी फरार हो गया.

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन- गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

मामले का प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने बताया कि

गुप्त सूचना मिली बरियारपुर थाना क्षेत्र के गंगा पार दियारा इलाके के घोरघट बहियार में

कुछ लोग अवैध तरीके हथियार का निर्माण कर रहे है. इसी सूचना के आधार पर

बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, एसआई नागेंद्र राय एवं पीटीसी जवान ने

रात्रि गश्ती के दौरान नाव से गंगा नदी पार कर घोरघट बहियार में छापेमारी की.

जहां झाडी एवं छोटे-छोटे घासों के बीच अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखा

भारी मात्रा में अवैध हथियार और उपक्रम को पुलिस ने बरामद किया.

मुंगेर 6 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन 22Scope News

अवैध हथियार निर्माण में संलिप्तों की हुई पहचान

एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि छापेमारी के दौरान अंधेरा और सुनसान का फायदा उठाकर अवैध हथियार कार्य में संलिप्त अपराधी छोटा नाव का सहारा लेकर दूसरे किनारे से भागने में सफल रहा. वहीं अवैध निर्माण में संलिप्त की पहचान मो. इजाज, मो. गोसो, मो. सफ़ुद्दीन, मो. छोटू उर्फ़ कटकटु, राजो मंडल और मो. आजाद प्रेस एवं कार्य में लगे 6-7 अज्ञात मिस्त्री के रूप में पहचान की गई. वहीं बरियारपुर थाना में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया.

मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन: हथियार बनाने के कई उपक्रम बरामद

उन्होंने कहा कि इस छापेमारी में 6 मिनी गन फैक्ट्री का उदभेदन किया गया. जिसमें 6 वेस मशीन, देसी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार, बैरल, एक जिंदा कारतूस सहित हथियार बनाने के उपक्रम बरामद किया गया. एसपी ने कहा कि फरार चल रहे अपराधी सभी लोग दियारा इलाके में अवैध हथियार का निर्माण करते हैं और निर्माण हथियार को दूसरे राज्यों में बेचते हैं. पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, सभी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

रिपोर्ट: अमृतेश सिन्हा

Read More :

Saffrn

Trending News

UGC NET June 2026 Apply: आवेदन शुरू, Statistics नया विषय; जानें...

UGC NET जून 2026 के लिए आवेदन शुरू, सांख्यिकी नया विषय जोड़ा गया, 20 मई तक आवेदन, परीक्षा 22-30 जून, जानें फीस और प्रक्रिया।UGC...

Fuel Crisis Ranchi: पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंप ड्राई; LPG महंगी,...

रांची में पेट्रोल-डीजल की कमी से कई पंप ड्राई, लंबी कतारें; LPG महंगी होने से होटल-रेस्टोरेंट में 30% तक बढ़ सकते हैं खाने के...

Dal Bhat Scheme Ranchi: 5 रुपये की थाली अब 10 में,...

 रांची में मुख्यमंत्री दाल-भात योजना में गड़बड़ी, 5 रुपये की थाली 10 में बेची जा रही, केंद्रों पर नियमों का उल्लंघन, जांच में खुलासा।Dal...

Jharkhand Health Negligence: राजनगर CHC में प्रसव के दौरान सहिया व...

सरायकेला के राजनगर CHC में प्रसव के दौरान स्वास्थ्य सहिया और नवजात की मौत, बिजली और डॉक्टर की कमी पर गंभीर आरोप, जांच की...

Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह शुरू, 17 मई से Malmas, 15...

 ज्येष्ठ माह 2026 की शुरुआत, अधिकमास के कारण दो महीने का होगा, 17 मई से मलमास, इस दौरान शुभ कार्य वर्जित, जानें प्रमुख व्रत-त्योहार।Jyeshtha...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img