Advertisment

कस्टम विभाग ने पटना एयरपोर्ट पर तीन यात्रियों से 1.5 किलो सोना बरामद

Patna: 1.5 किलो सोना बरामद – कस्टम विभाग ने पटना में बड़ी कार्रवाई की है. विभाग ने पटना

एयरपोर्ट (Patna Airport) पर तीन यात्रियों से 1.5 किलो सोना बरामद किया है.

अहमदाबाद से पटना आ रही इंडिगो (Indigo Airlines) की फ्लाइट से आ रहे

यात्रियों से सोना बरामद किया गया. कस्टम विभाग (Customs Department) के अधिकारियो

ने हितेश जैन, अरुण और मो आरिफ को हिरासत में लिया गया.

पटना एयरपोर्ट से सोने की तस्करी करते हुए तीन यात्रियों

को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई सीमा शुल्क अधिकारियों (Customs Officials) ने की.

गिरफ्तार यात्रियों के पास से तस्करी कर लाए जा रहे

1.5 किलो सोना भी बरामद किया गया. बरामद

सोने की कीमत लगभग एक करोड़ के आसपास बताई गई है.
बताया गया कि सीमा शुल्क अधिकारियों (Customs Officials) को सूचना मिली थी कि

गुरुवार की दोपहर 12 बजे इंडिगो की उड़ान से अहमदाबाद

से पटना आ रहे किसी यात्री के पास सोना है. विमान के

पटना पहुंचने पर एयरलाइंस कर्मियों (Airline officials) की मदद से

संबंधित तीन यात्रियों की पहचान की गई.

पुष्टि होने पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया..

इस तरह आया कब्जे में – 1.5 किलो सोना बरामद

तलाशी के दौरान, यात्रियों में से एक ने बैरिकेडिंग क्षेत्र से बाहर कुछ रखा. यह सीमा शुल्क अधिकारियों द्वारा देख लिया गया था. अंततरू सीमा शुल्क अधिकारियों ने उस वस्तु को बरामद कर लिया. भौतिक जांच में यह पुष्टि की गई कि उसमें सोना रखा था और लगभग 1.5 किलोग्राम उसका वजन था. सीमा शुल्क अधिकारियों ने उक्त सोना जब्त कर लिया और आगे की पूछताछ के लिए यात्रियों को हिरासत में ले लिया.

मुंगेर: तस्कर को छोड़ने और अवैध उगाही में शामिल ASI सहित 4 गिरफ्तार

Zarina Khatun Museum Ramgarh: झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर से रूबरू हुए...

Zarina Khatun Museum Ramgarh: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के खोरठा विभाग के पोस्ट-ग्रेजुएट (तीसरे सेमेस्टर) छात्रों ने 31 जुलाई, 2026 को एक एजुकेशनल टूर के...

Pahari Mandir First Somwari 2026: पहाड़ी मंदिर में अरघा से होगा...

Pahari Mandir First Somwari 2026: सावन के पवित्र महीने के पहले सोमवार के लिए राजधानी के मशहूर पहाड़ी मंदिर में ज़ोर-शोर से तैयारियां पूरी कर...

LPG Cylinder Price: रांची में 209 रुपये सस्ता हुआ कमर्शियल गैस...

LPG Cylinder Price: अगस्त की शुरुआत के साथ ही, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। 1 अगस्त से रांची समेत...