दरभंगाः बीजेपी एमएलसी अर्जुन सहनी ने अनोखो अंदाज में मनाया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन. अर्जुन सहनी ने हराही तालाब के गहरे पानी में 71 नावों पर 71 केक के साथ 71 किलो ग्राम का एक बड़ा केक काटा.
71 नाव, 71 केक के साथ 71 किलोग्राम के एक केक काट मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन

इस मौके पर सैकड़ों लोग तालाब के किनारे उपस्थित होकर इस अनोखो जन्म दिन को देख रहे थे. इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और मछुआ समाज के लोग थें. मछुआ समाज के लोग पारंपरिक रुप से मछली पकड़ने वाले सामान ओर जाल के साथ पहुचें थे. जन्मदिन को पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाने के लिए न सिर्फ ढोल बाजे का इंतेज़ाम किया गया था, बल्कि नरेंद्र मोदी के बड़े-बड़े बैनर पोस्टर के साथ गुब्बारे भी लगाए गए थे. मौके पर अर्जुन सहनी ने कहा कि जो किसी ने भी नहीं सोचा वह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया, एक अलग मत्स्य मंत्रालय ही बना दिया. मछुआरों की तमाम समस्यायों का समाधान है मतस्य मंत्रालय.
Highlights


















