Commercial Advertisment

तेजस्वी का केंद्र पर आरोप, कहा- बिहार को नहीं मिल रहा सहयोग

पटना : तेजस्वी का केंद्र पर आरोप- बिहार सरकार के तमाम मंत्री आरोप लगा रहे हैं कि

केंद्र से हमें पैसा नहीं मिलता है उसको लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि

सहयोग हमें नहीं मिलता है और कोई भी केंद्रीय योजना हो तो 50 प्रतिशत राशि

केंद्र सरकार देती और 50 प्रतिशत राज्य सरकार और उसमें भी पता चलता है कि

कभी-कभी राज्य सरकार को 50 प्रतिशत से भी ज्यादा देना पड़ता है.

बीजेपी पर तेजस्वी यादव ने आरोप लगाते हुए कि बिहार में जैसे ही एनडीए की सरकार टूटी, उसके बाद केंद्र द्वारा बिहार की अनदेखी की जाने लगी. उसको लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि किस वजह से कर रही है वह सभी लोगों को पता है. कभी भी हमें सहयोग नहीं मिलता है.

tejaswi1 22Scope News

सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी करेंगे प्रचार

30 नवंबर और 2 दिसंबर को तेजस्वी यादव कुढ़नी उप चुनाव में प्रचार करेंगे. सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव 2 दिसंबर को सयुक्त रूप से महागठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगे और मनोज कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगेंगे. इससे पहले भी 30 नवंबर को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह भी वहां चुनाव प्रचार करने जाएंगे. वहां उस दिन उनके कई कार्यक्रम है.

तेजस्वी का केंद्र पर आरोप: ये सीट इसलिए हो जाता है खास

बता दें कि कुढ़नी के चुनावी मैदान में कुल 13 उम्मीदवार बचे हैं. 13 में से 4 उम्मीदवार चर्चा के केंद्र में हैं. कुढ़नी में 5 दिसंबर को वोट पड़ने हैं. जदयू के उम्मीदवार मनोज कुशवाहा, भाजपा के केदार गुप्ता, वीआईपी के निलाभ कुमार और एआईएमआईएम के मोहम्मद गुलाम मुर्तजा पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं. कुढ़नी सीट पर पहले राजद का कब्जा हुआ करता था, लेकिन इस बार यह सीट जदयू के पाले में चली गयी है, लेकिन महागठबंधन हर हाल में इस सीट पर फिर से कब्जा जमाना चाहता है. वहीं, यहां जीत- हार का अंतर बहुत कम रहा है. पिछले चुनाव में सिर्फ 712 वोट से जीत हुई थी. इसलिए सभी पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं.

रिपोर्ट: राजीव कमल

Dhanteras 2026: रांची में धनतेरस की खरीदारी के लिए तीन शुभ...

 Dhanteras 2026 पर रांची में खरीदारी के लिए तीन शुभ मुहूर्त मिलेंगे। सोना, चांदी, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में 30% तक कारोबार बढ़ने की...

Hemant Soren News: पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी कल्पना सोरेन के साथ दिल्ली रवाना हुए। रविवार को रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की 'वोट बचाओ-देश बचाओ'...

JTET 2026: झारखंड में 1 नवंबर को होगी अब तक की...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। नकल करने पर 3 साल की जेल...