Tonti Politics in Bihar : BJP के आरोप पर बिहार में बवाल, कहा- तेजस्वी ने सरकारी आवास से उखाड़ ले गए बेड, बेसिन, टोंटी और AC

पटना : Tonti Politics in Bihar – बिहार में डिप्टी सीएम के सरकारी बंगले को लेकर सियासत गरम हो गई है। बिहार भाजपा ने आरोप लगाया है कि बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगला खाली किया तो यहां का सामान भी साथ लेकर चले गए। बिहार मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि राजद नेता ने जब पांच देशरत्न मार्ग आवास खाली किया तो अपने साथ सरकारी आवास का बेड, एसी, टोंटी और बेसिन तक निकाल ले गए।

Tonti Politics in Bihar : तेजस्वी ने सरकारी आवास के जिम का सामान भी गायब कर दिया है – दानिश इकबाल

बीजेपी के मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव ने सरकारी आवास के जिम का सामान भी गायब कर दिया है। बैडमिंटन कोर्ट का फ्लोर तक निकाल लिया गया है। यहीं नहीं वॉशरूम के नल की टोंटी भी गायब होने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी ने कहा कि वह जल्द ही भवन निर्माण विबाग की तरफ से दी गई सामानों की लिस्ट जारी करेंगे। बता दें कि दो दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने इस आवास को खाली किया है। अब वह आवास मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित हुआ है।

Danish Iqbal 22Scope News
तेजस्वी ने सरकारी आवास के जिम का सामान भी गायब कर दिया है – दानिश इकबाल

Tonti Politics in Bihar : लंबे अर्से के बाद उसको खाली किया जाना ही घोर चिंता का विषय है – नीरज कुमार

पांच देश रत्न मार्ग सरकारी आवास नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने खाली कर दिया है। पांच देशरत्न मार्ग खाली करने के बाद बिहार में बैठी डबल इंजन की सरकार राजद पर हमलावर हो गई है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उपमुख्यमंत्री के नान से आवंटित मकान लंबे अर्से के बाद उसको खाली किया जाना ही घोर चिंता का विषय है। तेजस्वी यादव के अधीनस्थ जो काम करने वाले हैं उन्होंने पुराना एसी लगा दिया और नया एसी खोल कर ले गए। सोफा बदल लिया है ये कैसा राजनीत का संस्कार है।

Neeraj Kumar 22Scope News
Tonti Politics in Bihar : लंबे अर्से के बाद उसको खाली किया जाना ही घोर चिंता का विषय है – नीरज कुमार

जदयू प्रवक्ता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सरकार की संपति है। जनता की गाढी कमाई इसमें खर्च होती है। ऐसे मे नीरज कुमार ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि जिनको भी मकान आवंटित हुआ है। सम्राट चौधरी उसको गंभीरता से संज्ञान लीजिए। निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि राजनीत के गिरते हुए स्तर का इससे लेटेस्ट उदहारण कुछ हो ही नहीं सकता।

यह भी देखें :

Tonti Politics in Bihar : बीजेपी सस्ती, घटिया और ओछी राजनीति कर रही है – मृत्युंजय तिवारी

बीजेपी के आरोप पर राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सस्ती, घटिया और ओछी राजनीति कर रही है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि तेजस्वी यादव बेड, एसी, टोंटी और बेसिन खोलकर चले गए हैं। इससे यही पता चलता है कि ये लोग तेजस्वी फोबिया से ग्रसित हैं।‌

M Tiwari 22Scope News
Tonti Politics in Bihar : बीजेपी सस्ती, घटिया और ओछी राजनीति कर रही है – मृत्युंजय तिवारी

यह भी पढ़े : Bail Granted – Land for Job Scam Case : लालू, तेजप्रताप और तेजस्वी को बड़ी राहत, मिली जमानत

चंदन कुमार तिवारी की रिपोर्ट

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...

JTET 2026: झारखंड में 986 केंद्रों पर कल होगी शिक्षक पात्रता...

JTET 2026 परीक्षा 1 नवंबर को झारखंड के 986 केंद्रों पर आयोजित होगी। 5.65 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे। रांची में 101 परीक्षा केंद्रों पर...

Hatia-LTT Special Train: दिवाली और छठ पर यात्रियों को राहत, हटिया-मुंबई...

दिवाली और छठ पूजा की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने हटिया-LTT पूजा स्पेशल ट्रेन का परिचालन दिसंबर 2026 तक बढ़ा दिया है। दोनों...