सीएम के करीबी काले शीशे वाली गाड़ी से ले जाते हैं पैसा- जयराम

धनबाद : सीएम के करीबी- सीएम हेमंत सोरेन के करीबी काले सीसे वाली गाड़ी से अवैध कोयला का पैसा बाघमारा से ले जाते हैं. अवैध खनन के खिलाफ बहुत जल्द पीआईएल दायर करूंगा. यह कहना है झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन कर सुर्खियों में आए छात्र नेता जयराम महतो ने कही.

सीएम हेमंत सोरेन एवं उनके मंत्रियों पर जमकर निकाली भड़ास

यहां सोमवार को छात्र नेता जयराम महतो ने शहीद शक्ति नाथ महतो समाधि स्थल पहुंचकर उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद एक जनसभा को संबोधित किया. वहीं जयराम ने झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन एवं उनके मंत्रियों पर जमकर भड़ास निकाली और कई संगीन आरोप लगाए.

jairam 1 22Scope News

सीएम के करीबी: इस मंत्री को दे दी खुली चुनौती

हेमंत सरकार पर बिफरे जयराम महतो ने जोर देकर कहा कि सीएम का एक करीबी रिश्तेदार बाघमारा आता है वो भी काला शीशा लगाकर. और यहां से कोयले का पैसा लेकर जाता है. इतना ही नहीं मंत्री जगन्नाथ महतो का बगैर नाम लिए जयराम ने उन्हें खूब खरी-खोटी सुनाई और कई मामलों में व्यक्तिगत रूप से खुली चुनौती दे डाल दे डाली. जयराम महतो ने जोर देकर कहा कि बहुत जल्द अवैध खनन के खिलाफ पीआईएल दायर किया जाएगा. उन्होंने इस दौरान कई नेताओं और मंत्रियों के खिलाफ बिना नाम लिये इशारों-इशारों में घेरा.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...