Advertisment

क्रेशर माइंस मामले में पीआईएल दायर

Ranchi– मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अनगड़ा में क्रेशर माइंस लेने के आरोपों के बीच शिव शंकर शर्मा ने एक जनहित याचिका दायर कर मामले की जांच का आग्रह किया है.

दायर याचिका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अनगड़ा में एक क्रेशर माइंस का लीज लेने का आरोप लगाते हुए दावा किया गया है कि क्रेशर माइंस के लिए सिया से एनवायरमेंट क्लीरेंस भी जारी किया जा चुका है.

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इस मामले को उजागर करते हुए जांच की मांग की थी. रघुवर दास ने दावा किया था कि यह  संवैधानिक पद के दुरुपयोग का मामला है और अनुच्छेद 191(1)(a) का उल्लघंन है.

रघुवर दास द्वारा मामला उठाये जाने के बाद अब शिव शंकर शर्मा ने याचिका दायर करते हुए पूरे मामले की जांच सीबीआई  और ईडी से करवाने की मांग की है. याचिका कर्ता ने राज्य के मुख्य सचिव से इस मामले का पूरा दस्तावेज संभाल का आग्रह भी किया है,  जिससे कि दस्तावेजों का नष्ट नहीं किया जा सके.

रिपोर्ट- प्रोजेश

Baghmara Bijli Vivad: बाघमारा में बिजली विवाद बना हिंसक, पथराव और...

Baghmara Bijli Vivad: ज़िले के बाघमारा ब्लॉक के बरोरा थाना क्षेत्र में बिजली सप्लाई बहाल करने को लेकर दो गांवों के लोगों के बीच हुआ...

East Singhbhum Dhan Ropai: कम बारिश के बीच कैसे बचा रहे...

East Singhbhum Dhan Ropai: पूर्वी सिंहभूम ज़िले में इस साल सामान्य से कम बारिश होने के बावजूद, किसान धान की रोपाई में तेज़ी से...

Chandil NH33 Fire: देखते ही देखते आग का गोला बना टैंकर!...

Chandil NH33 Fire: झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-33 (NH-33) पर गुरुवार को अचानक एक टैंकर में आग लगने...