PATNA: सीपीआईएमएल के विधायक महबूब आलम ने
संजय जायसवाल पर हमला बोलते हुए कहा है कि वे
पराजय मानसिकता से प्रेरित हैं. उन्होंने कहा कि
अब देश के गौरव और गरिमा की बात नहीं हो रही है.
अब केवल गुजरात के गौरव की बात हो रही है.
उन्होंने कहा कि कुढ़नी उपचुनाव में अपने देश की संप्रभुता
और देश के गौरव की बात जनता के सामने रखेंगे और फासीवादी ताकतों को उखाड़ फेकेंगे.

तीन महीने सत्ता से अलग रहकर छटपटा रहे संजय जायसवाल- आलोक मेहता
बिहार सरकार के भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल पर करारा हमला बोला है.
उन्होंने कहा कि संजय जायसवाल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष हैं
लेकिन उनके बयान में गंभीरता नहीं दिखती. कहा कि जिस तरह के
आरोप संजय जयसवाल लगाते हैं उनको आरोपों से बचने की जरूरत है.
तीन महीने सत्ता से अलग होने के बाद उनमें छटपटाहट है.
वही माँझी द्वारा ताड़ी पर प्रतिबंध हटाए जाने की मांग को
लेकर भी मंत्री आलोक मेहता ने इशारों- इशारों में सरकार का बचाव किया है, साथ ही उन्होंने कहा कि मांझीजी के सुझाव पर सरकार अमल करेगी.
उन्होंने कहा कि पहले ताड़ी को लेकर गरीबों को काफी परेशान किया जाता था जिसको लेकर जीतनराम मांझी ने आवाज उठाया है सरकार हर मामले को देख रही है और किसी भी गरीब व्यक्ति को कोई परेशान नहीं कर सकता है.

आयोग पर उंगली उठाना गलतः श्रवण कुमार
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर जदयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ऐसे बयान देकर अपने ऊपर प्रश्नचिह्न खड़ा कर रहे हैं. बीजेपी जब सत्ता में रहती है तो आयोग उनका स्टाफ बनके काम करती होगी. उन्होंने कहा कि जो भी निष्पक्ष संस्थाएं हैं उन पर उंगली उठाना गलत है. यदि संजय जयसवाल के पास प्रमाण है तो प्रमाण दिखाएं, प्रमाण के साथ आरोप लगाए. किसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए.
- Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार को 5.32 लाख मतदाता करेंगे मतदान
- Bhagalpur Double Murder Case: पति-पत्नी की हत्या और ढाई साल की बच्ची लापता! नवगछिया की घटना से गांव में दहशत
- पटना में KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut पर Food Safety विभाग की कार्रवाई, खराब पनीर और कीड़े वाली ब्रेड मिली

















