Advertisement
Advertisement
Advertisement

संजय जयसवाल का नीतीश पर तीखा हमला

PATNA: दान में दिए सड़क और बिजली -बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल का नीतीश पर

तीखा हमला, जायसवाल बोले- केंद्र सरकार से दान में

मिले सड़क और बिजली की कब तक बात होगी ?

बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल

ने कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला

बोलते हुए अपने पुराने कामों का हिसाब मांगा है.

दान में दिए सड़क और बिजली – नीतीश के कारण बिहार नहीं बना IT HUB

उन्होंने नीतीश कुमार के समय पर निर्णय नहीं लेने पर

भी सवाल उठाया है. उन्होंने कहा है कि आज बिहार

आईटी हब बनता लेकिन नीतीश के उदासीन रवैये के

कारण आईटी कंपनी उत्तर प्रदेश में चली गई.

संजय जायसवाल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ के एक ट्वीट के ज़रिये कहा है

कि उत्तर प्रदेश 2017 से पहले बिल्कुल बिहार की तरह ही था,

लेकिन आज सबसे बड़ा आईटी हब बन गया है.

उन्होंने कहा कि साउथ कोरिया की कंपनी पूर्व मंत्री जीवेश कुमार के साथ बिहार में आईटी हब बनाने के लिए तैयार थी.

नीतीश कुमार के फैसले नहीं लेने के कारण साउथ कोरिया की कंपनी अपने सारे आईटी पार्क उत्तर प्रदेश ले गई.

संजय जयसवाल का नीतीश पर तीखा हमला

संजय जायसवाल ने अपने ट्वीटर हैंडल के माध्यम से कहा है, 3 साल में आईटी सेक्टर के डाटा स्टोरेज में जो

पूरे देश का लक्ष्य तय किया गया था, देश ने वह लक्ष्य केवल 1 साल में प्राप्त कर लिया और

उसमें 70 प्रतिषत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है. नीतीश कुमार को यही बातें हम समझाते थे

तो उन्हे बुरा लगता था.

कितने दिनों तक सिर्फ दान में मिले सड़क और बिजली की बात होगी

संजय जायसवाल ने कहा कि कितने दिनों तक बिहार में सिर्फ केंद्र सरकार के द्वारा दान में दिए गए सड़क,

बिजली की बात होगी. 2020 में उद्योग विभाग मिलने के बाद पहली बार हम लोगों ने उद्योग के लिए वातावरण बनाया.

शराब माफियाओं के द्वारा अपराध की बढ़ोतरी और नीतीश कुमार के उद्योगों के प्रति नफरत

के कारण हम उत्तर प्रदेश के सामने कहीं खड़े नहीं हो पाए.

शराबबंदी कानून बनाने वाले सीएम के गठबंधन से अवैध शराब कारोबारी लड़ रहे चुनाव : डॉ संजय जायसवाल

Commercial Advertisment

Jeevika Second Chance Program: 37 साल की गुड़िया देवी बनीं मैट्रिक...

Jeevika Second Chance Program, पटना: पढ़ाई बीच में छूट जाने के बाद भी बिहार की महिलाओं ने साबित कर दिया है कि शिक्षा हासिल...

Bihar Women Archery Team: दो टीमों को हराकर बिहार की बेटियों...

Bihar Women Archery Team, पटना: महिला इंडियन राउंड तीरंदाजी स्पर्धा में बिहार की महिला खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक की उम्मीदें कायम रखी...

Bihar New Sugar Mills: बिहार के दो जिलों में खुलेगी नई...

Bihar New Sugar Mills, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को फिर से गति देने की दिशा में राज्य सरकार ने पहल तेज कर दी...