पटना : बिहार में कोई रूल- नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद सम्राट चौधरी ने महागठबंधन सरकार पर
बड़ा हमला करते हुए कहा कि बिहार में कोई रूल ऑफ लॉ नहीं है.
सरकार के मुखिया ठगबंधन के साथ हो, तो रूल ऑफ लॉ कहां रहा.
शराब व बालू माफियों के पैसे से चल रही जदयू
सम्राट चौधरी ने सीएम नीतीश कुमार की पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि
जदयू शराब और बालू माफियों के पैसे से चल रही है.
राजद तो पहले से ही चलती थी अब जदयू भी उसी पैसों से चल रही है.

बिहार में कोई रूल: कागज का टुकड़ा बन गया राज्य निर्वाचन आयोग
बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने राज्य निर्वाचन आयोग पर निाशाना साधते हुए कहा कि अब ये सिर्फ कागज का टुकड़ा बन गया है. सरकार के इशारों पर राज्य निर्वाचन आयोग चल रही है. नीतीश कुमार बिहार के अति पिछड़ो कों अपमानित करने का काम कर रहें है.
बिहार के युवाओं को ठग रही नीतीश सरकार
उन्होंने बीपीएससी के खिलाफ हो रहे छत्र आंदोलन पर कहा कि इन दिनों हर जगह घोटाला हो रहा है. नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीपीएससी में 4 चेयरमैन बदल गए, लेकिन रजिस्ट्रार नहीं बदले. क्योंकि वो नालंदा के रहने वाले है. नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव की सरकार बिहार व युवाओं को ठगने का काम कर रही है.
बिहार में कोई रूल: कुढ़नी उपचुनाव 20 हजार वोट से जीतेगी बीजेपी
वहीं सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि लालू प्रसाद यादव की उत्पति बीजेपी से हुई. लालू हो या नीतीश दोनों को गद्दी पर बीजेपी ने बैठाया. कुढ़नी उपचुनाव में नीतीश व तेजस्वी के प्रचार पर कहा कि पहले हम 10 हजार वोट से जीतते, लेकिन अब 20 हजार वोट से जीतेंगे.
रिपोर्ट: प्रणव राज
Highlights







