विश्वास प्रस्ताव की अग्नि परीक्षा में महागठबंधन सरकार की जीत

Patna– महागठबंधन की सरकार ने विधान सभा में अपना बहुमत साबित कर दिया.

महागठबंधन की सरकार के पक्ष में 160 मत पड़े, जदयू की बीमा भारती,

बिजेंद्र यादव और महेश्वर हजारी, हम के प्रफुल मांझी और

सीपीआई के सूर्यकांत पासवान अपने मत का प्रयोग नहीं किया.

महागठबंधन की सरकार के पक्ष में बीमा भारती ने नहीं किया मतदान

यहां बतला दें कि जदयू विधायक बीमा भारती पहले से ही

लेसी सिंह को मंत्री बनाने को लेकर नाराज चल रही थीं.

लेकिन इस बीच बिजेन्द्र यादव, महेश्वर हाजरी, हम विधायक प्रफुल मांझी और

सीपीआई के सूर्यकांत पासवान ने विश्वास प्रस्ताव के समय मतदान नहीं किया.

अब देखना होगा कि इन विधायकों के द्वारा इसके क्या कारण बतलाये जात हैं.

भाजपा ने बोला सरकार पर हमला, नीतीश को बतलाया सांप

भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने तेजस्वी यादव को अगाह करते हुए कहा है कि

नीतीश कुमार पलटू राम हैं, कब तक आपके साथ रहेंगे कहना अभी मुश्किल है.

जीवेश मिश्रा ने कहा कि सांप आपके घर में घुस गया है,

जिसको हमने सीएम बनाया वह अब आपके घर में घुसा है, अब खतरा आपको है,

यह आपको डसेगा. तेजस्वी यादव को सावधान रहने की जरुरत है.

क्या फिर से प्रायश्चित यात्रा पर निकलेंगे नीतीश कुमार

जीवेश मिश्रा ने कहा कि क्या नीतीश कुमार एक बार फिर से प्रायश्चित यात्रा निकालेंगे.

इधर नितीन नवीन को बच्चा कहने पर नितिन नवीन ने भी मुख्यमंत्री पर हमला बोला है.

नितिन नवीन ने कहा है कि मैं चार बार का विधायक हूं.
बच्चा होकर भी विकास का काम किया है,

लेकिन आपने तो चोर दरवाजे से सरकार बना डाली.

बिहार पहले लिट्टी चोखा के लिए फेमस था, अब यूटर्न के लिए फेमस हो गया.

नीतीश कुमार पलटनिया मारने के उस्ताद हैं.

विजय कुमार सिन्हा बने नेता प्रतिपक्ष, विधान परिषद में नेता होंगे सम्राट चौधरी

इस बीच विजय कुमार सिन्हा को विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है.

जबकि विधान परिषद में नेता सम्राट चौधरी होंगे.

इस प्रकार भाजपा ने एक बार फिर से सुशील मोदी को सामने लाने की

तमाम कयासों पर विराम लगा दिया है.

UP TET परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक करने में गया के सॉल्व्ड गैंग का हाथ ?

Bihar Vidya Sathi: बिहार विद्या साथी से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर?...

Bihar Vidya Sathi: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने नई...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: अब छात्रों को नहीं लगाने होंगे दफ्तरों...

Vidyarthi Sahayog Shivir Bihar: बिहार के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की समस्याओं और शिकायतों के समयबद्ध समाधान के लिए राज्य सरकार ने...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल की जयंती पर भावभीनी...

Bindeshwari Prasad Mandal Jayanti: पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी प्रसाद मंडल के जन्म दिवस के अवसर पर पटना में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।...