डालमियानगर रेल कारखाना – पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद की वरिष्ठ नेत्री डॉ कांति सिंह ने

डालमियानगर रेल कारखाने को लेकर डेहरी में
बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार
की लापरवाही के कारण इस इलाके का
रेल कारखाना आज तक चालू नहीं हो पाया.
ऐसे में यह खंडहर में तब्दील हो गया है.
उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी के लोगों के
इशारे पर यहां की सभी संपत्ति कबाड़ के भाव में बेच दी गई,
लेकिन महागठबंधन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं को यहां के लोगों की भावनाओं से खेलने की इजाजत कभी नहीं दी जा सकती. उन्होंने यह बातें रोहतास के पाली रोड स्थित एक निजी होटल में मीडिया कर्मियों से बातचीत के दौरान कही. उन्होंने कहा कि डालमियानगर रेल कारखाने को लेकर राजद बड़ा आंदोलन करने के मूड में है. इसे फिर से पुनर्जीवित करने को लेकर राजद के कार्यकर्ता एकजुट हो रहे हैं क्योंकि इलाके का यह सबसे बड़ा उद्योग पुंज रहा है.
डालमियानगर रेल कारखाना – पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बीजेपी पर बोला हमला
उन्होंने बीजेपी पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार की लापरवाही के कारण डालमियानगर रेल कारखाना अब तक चालू नहीं हो पाया है उन्होंने कहा कि तत्कालीन रेल मंत्री राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जब भारत सरकार में मंत्री थे उन्होंने अपने कार्यकाल में डालमिया नगर फैक्ट्री को रेल कपलर कारखाने के लिए मंजूरी दिलाई थी लेकिन यूपीए की सरकार जाते ही बीजेपी की सरकार ने डालमियानगर रेल कपलर कारखाने को ठंडे बस्ते में डाल दिया जिस कारण यहां के लाखों लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया. ऐसे में अब महागठबंधन डालमियानगर रेल कारखाने को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी, ताकि इलाके के लोगों की आवाज केंद्र सरकार तक पहुंचे सके और यह कारखाना चालू हो.
रिपोर्ट: दयानंद तिवारी
- JPSC Scam: चचेरे भाई को पास कराने के लिए 20 लाख की डील, पूर्व चेयरमैन के PA की कार के डाउन पेमेंट में भी जुड़ा संजीत का नाम
- JPSC Scam: पतंजलि IAS एकेडमी के संचालक संजीत कुमार को झटका, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की
- Ranchi Crime News: अरगोड़ा में चेन स्नैचरों का आतंक, तीन दिनों में दो महिलाओं की सोने की चेन झपटी

















