गलत तथ्यों के आधार पर बीजेपी चुनाव रोकना चाहती थी : JDU

PATNA: निकाय चुनाव की तारीखों के एलान के बाद

JDU ने कहा आरक्षण पर बीजेपी का चेहरा उजागर हुआ है.

बीजेपी चुनाव नहीं होने देना चाहती थी, यह बात अब सामने आ गई है.

बता दें कि बुधवार देर शाम राज्य निर्वाचन आयोग ने

निकाय चुनाव की नई तारीखों का एलान कर दिया.

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक राज्य में

दो चरणों में निकाय चुनाव कराए जाएंगे.

उपेन्द्र यादव 22Scope News

इससे पहले पटना हाईकोर्ट ने अति पिछड़ा आरक्षण

को लेकर निकाय चुनाव पर रोक लगा दी थी.

चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि बीजेपी ने गलत तथ्यों के आधार पर निकाय चुनाव को रोकने की कोशिश की थी लेकिन चुनाव की तारीखों के एलान के बाद उसका असली चेहरा उजागर हो गया है.

आरजेडी ने किया सरकार का समर्थन

वहीं चुनाव को लेकर आरजेडी ने सरकार का समर्थन किया है.

आरजेडी पार्टी प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट कर दिया है कि पूर्व निर्धारित तिथि पर ही मतदान होगा, बीजेपी के चुनाव प्रभावित करने का कुचक्र बेनक़ाब हुआ. अति पिछड़ों के हक़ को लेकर ये चुनाव मील का पत्थर साबित होगा.

वहीं बीजेपी ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य की सरकार बिहार में निकाय चुनाव नहीं होने देना चाह रही है. पार्टी के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने कहा कि बिहार में निकाय चुनाव कराने की मंशा राज्य सरकार की नहीं है. सुप्रीम कोर्ट के रोक लगाने के बावजूद आज निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई.

सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा है कि जो आयोग ट्रिपल टेस्ट के लिए सक्षम नहीं है, उसके माध्यम से रिपोर्ट बनाना गैरसंवैधानिक है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा डेडिकेटेड कमीशन पर रोक लगाने के बावजूद राज्य सरकार किसी भी तरह से इस चुनाव को रोकना चाहती है। यह सीधे सीधे सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना के समान है.

रिपोर्टरू राजीव कमल

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img