झारखंड के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, मिलेगी दो नई Amrit Bharat Train; इस रुट के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

Jharkhand: केंद्र सरकार के तरफ से केंद्रीय रेल बजट जारी कर दिया गया है। इस बजट में झारखंड को दो नई बड़ी ट्रेनों की सौगात मिली है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि झाखंडको दो नई Amrit Bharat Train मिलने वाली हैं। इनमें से एक धनबाद–कोयंबटूर रूट पर जल्द शुरू होगी। इससे यात्रा समय घटेगा और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।

झारखंड को मिला 7,536 करोड़ रुपये का रेल बजट

बता दें इस वित्तीय वर्ष के लिए झारखंड को 7,536 करोड़ रुपये का रेल बजट आवंटित किया गया है। इस बारे में रेल मंत्री ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बताया कि 2009-14 के दौरान झारखंड को औसतन 457 करोड़ मिलते थे, जबकि अब यह राशि करीब 16 गुना बढ़ चुकी है।

इस रुट से होकर चलेगी Amrit Bharat Train

धनबाद–कोयंबटूर रूट से चलने वाली अमृत भारत ट्रेन की बात करें तो यह ट्रेन धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस गोमो, गया, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, गोंदिया, विजयवाड़ा, पेरम्बूर और काटपाड़ी के रास्ते होगा। बता दें अमृत भारत एक्सप्रेस का उद्देश्य आम यात्रियों को कम किराए में तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा उपलब्ध कराना है।

रेल बजट से झारखंड में होंगे इन इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण

रेल बजट को लेकर रेल मंत्री ने बताया कि झारखंड में इस समय 63,470 करोड़ रुपये की लागत से रेलवे से जुड़े विभिन्न आधारभूत संरचना (इंफ्रास्ट्रक्चर) कार्य प्रगति पर हैं। इस बजट से झारखंड में नए रेल ट्रैक का निर्माण, ट्रैक डबलिंग, स्टेशन पुनर्विकास, स्टेशन विकास और अत्याधुनिक सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ को लागू करना शामिल है।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...