AURANGABAD: कहते हैं पूत कपूत हो सकता है लेकिन

माता कुमाता नहीं होती है. लेकिन औरंगाबाद में
यह कहावत पूरी तरह गलत साबित हुई है.
यहां एक मां पर उसके 14 वर्षीय बेटे की गला दबाकर
हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक
मां ने अपने बेटे की हत्या कर उसके शव को
अर्धनिर्मित घर में ही दफना दिया. पुलिस की टीम
ने बच्चे का शव को गड्ढे से खोदकर निकाला.
महिला पर तीन पूर्व उसकी बेटी की हत्या का भी
आरोप लगाया गया है. हालांकि महिला ने मीडिया के सामने अपने बेटे की हत्या के आरोपों को नकारा है. घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के माया गांव की है.
चाचा ने लगाया महिला पर अवैध संबंध का आरोप
घटना की जानकारी देते हुये मृतक किशोर के चाचा ने बताया कि वे लोग तकरीबन 15 साल से शिवगंज में रहते हैं. पूरा परविार शादी समारोह में 20 तारीख को गांव चले गए थे जिसके बाद एकांत का फायदा उठाकर महिला ने अपने बेटे की हत्या कर दी. मृतक के चाचा ने अपनी भाभी पर मारुतिनंद कुमार को गला घोट कर हत्या करने का आरोप लगाया. चाचा के अनुसार उनकी भाभी ने 3 माह पूर्व में हत्यारिन मां ने अपनी बेटी पुनीता कुमारी की भी तकिया से मुंह दबा कर मौत के घाट उतार दी थी.
मामला का खुलासा तब हुआ जब मृतक किशोर के चाचा शादी समारोह से घर लौटे. उन्होंने घर में देखा तो किशोर गायब मिला. काफी खोजबीन के बाद पता चला कि मां ने बेटे की हत्या कर शव को घर में ही दफना दी है. मृतक के चाचा ने हत्या के पीछे अपनी भाभी पर अन्य पुरुष के साथ अवैध संबंध बताया. घटना के बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी और मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को गड्ढे से खोदकर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद भेज दिया है और कलयुग मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है
रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर
- Baba Baidyanath Helicopter Service: देवघर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नई सुविधा, जाने हेलीकॉप्टर सेवा की पूरी जानकारी
- Saryu Rai Jamshedpur News: बिजली-नाली की शिकायतें सुनते ही एक्शन में विधायक सरयू राय, लोगों को दिया विकास का भरोसा
- Goal Education Dhanbad NEET Success: 28 साल की सफलता का जश्न, गोल एजुकेशन ने सम्मानित किए भविष्य के डॉक्टर
Highlights


















