Commercial Advertisment

अक्षय की बेल बॉटम फिल्म के खिलाफ उठा सवाल

मुंबई : अक्षय की ये फिल्म- बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के फिटनेस और उनकी एक्टिंग की तो पूरी दुनिया दीवानी हैं. बॉलीवुड के एक्शन किंग अक्षय कुमार हर किसी के इन्स्पीरेशन हैं.

फिल्मी करियर में अक्षय कुमार ने एक से बढ़कर एक हीट फिल्में दी हैं. अक्षय ने कई ऐसी फिल्में बनाई हैं, जिनमें रोमांस, एक्शन, कॉमेडी शामिल है.

अक्षय की कई फिल्में देशभक्ति पर होती हैं. अक्षय की कई फिल्में ना केवल मनोरंजन किया है, बल्कि लोगों को काफी कुछ सिखने को भी मिलता है.

अब उनकी फिल्म से जुडी एक बात काफी चर्चा में है. ऐसी बातें सामने आ रही हैं कि उनकी फिल्म ‘बेल बॉटम’ पाकिस्तान के खिलाफ बनाई गई है. ऐसा दावा उनके एक फैंस ने किया है. अब ये बात कितनी सच है, इसपर खुद अक्षय कुमार ने जवाब दिया है.

bell bottam 22Scope News

पाकिस्तानी शख्स ने भरी महफिल में एक्टर की उड़ाई धज्जियां

हाल ही में अक्षय कुमार ने सऊदी अरब में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुए. इस पूरे इवेंट के दौरान एक पाकिस्तानी शख्स ने अक्षय से बेल बॉटम को लेकर एक सवाल किया.

दरअसल उस व्यक्ति ने कहा कि, मैं पाकिस्तान से हूं. आपके पड़ोसी देश से. मेरी आपसे एक रिक्वेस्ट है. आपने पैड मैन और टॉयलेट जैसी शानदार फिल्में बनाई हैं.

इंडिया और पाकिस्तान के बीच भी इश्यू चल रहा है. लेकिन आपकी हाल ही में आई फिल्म ‘बेल बॉटम’ में कई चीजें पाकिस्तान के खिलाफ थीं.

अक्षय कुमार ने दिया ये जवाब

इस सवाल पर अक्षय कुमार ने जवाब देते हुए कहा कि सर, वो सिर्फ एक फिल्म है. इसे लेकर इतने ज्यादा सीरियस ना हो. सिर्फ फिल्म ही है. इस तरह की कई चीजें हैं, लेकिन ये सिर्फ एक फिल्म है.

उसके इस जवाब से लगा कि वो इस सवाल को ज्यादा सीरियस नोट पर नहीं रखना चाहते थे. इसी वजह से उन्होंने इस सवाल का जवाब बड़े ही सलिके से देकर खत्म कर दिया.

अक्षय की ये फिल्म कैसी रही

बेल बॉटम फिल्म में अक्षय कुमार ने एक इंडियन सीक्रेट एजेंट का किरदार निभाया था. फिल्म की कहानी इंडियन एयरलाइन्स के प्लेन हाईजैकिंग के इर्द-गिर्द थी, फिल्म का मिशन पैसेंजर्स को रेस्क्यू करना था.

कई देशों में इसपर हंगामा भी हुआ. कुवैत, कतर और सऊदी अरब जैसे देशों ने अक्षय की बेल बॉटम को बैन कर दिया था.

Bihar Deaddiction Centres Skill Training: नशामुक्ति केंद्रों से इलाज के बाद...

Bihar Deaddiction Centres Skill Training, पटना: बिहार में नशामुक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने के साथ नशे की लत से उबर रहे युवाओं को...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: दिल्ली विश्वविद्यालय में श्रवण कुमार का...

Shrawan Kumar Social Justice Statement: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राजनीति का...

Bihar Road Projects 2026: बिहार में 49,751 करोड़ की सड़क परियोजनाओं...

Bihar Road Projects 2026, पटना: बिहार में सड़क और एक्सप्रेस-वे नेटवर्क के विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार, 2 नवंबर 2026 को...