‘भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं’, धोनी ने डीपी बदल देशभक्ति का दिया संदेश

नई दिल्ली : ‘भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं’, ये बातें धोनी ने तिरंगे की तस्वीर के साथ लिखा है.

उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम डीपी बदलकर देशभक्ति का संदेश दिया है.

75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नई ऊर्जा से भरे हुए हैं.

उन्होंने तिरंगे की तस्वीर के साथ लिखा है कि- भाग्य है मेरा, मैं एक भारतीय हूं.

टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं माही

धोनी देशभक्ति के अपने जज्बे के लिए जाते हैं और भारतीय सेना उनका पहला प्यार है.

2011 में धोनी को टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाजा गया

और 2015 में धोनी ने पैरा फोर्सेज के लिए स्पेशल ट्रेनिंग पूरी कर पैरा रेजिमेंट में शामिल हुए.

इंस्टाग्राम पर साझा किया पोस्ट

धोनी के इस अंदाज का उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

हालांकि धोनी सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय रहते हैं लेकिन

अपने जीवन से जुड़ी ज्यादातर अहम चीजों को वे सोशल मीडिया पर साझा करते रहे हैं.

15 अगस्त 2020 को धोनी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट साझा करते हुए

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अपने संन्यास की घोषणा की थी- मैं पल दो पल का शायर हूं.

धोनी देशभक्ति के अपने जज्बे के लिए जाने जाते हैं.

देश के लिए खेलते वक्त भी हर मौके पर उन्होंने ये जज्बा दिखाया है.

2021 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का मेनटोर थे, तब उन्होंने इसके एवज में एक पैसा भी नहीं लिया था.

2015 में स्पेशल ट्रेनिंग पूरी कर पैरा रेजिमेंट में हुए शामिल

2011 में धोनी को टेरीटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि से नवाजा गया और 2015 में धोनी पैरा फोर्सेज के लिए स्पेशल ट्रेनिंग पूरी कर पैरा रेजिमेंट में शामिल हुए. भारतीय सेना उनका पहला प्यार है. 2019 के वर्ल्ड कप में धोनी ने अपने खेल के साथ एक अन्य कारण से भी देशवासियों का दिल जीता था.

धोनी ने वर्ल्ड कप में विकेट किपिंग करते हुए गलब्स में लगाए थे सेना के बलिदान बैच का लोगो

धोनी ने इस वर्ल्ड कप के कुछ मैचों में विकेट किपिंग करते हुए जो गलब्स पहने था उनमें भारतीय सेना के बलिदान बैच का लोगो लगा था. इस बीच आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत हो गई है. आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन चला रही है. आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा फहराएंगे.

आज से ‘हर घर तिरंगा’ का आगाज

भारत आजादी की 75वीं वर्षगांठ का जश्न मना रहा है. 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस को लेकर तैयारियां जोर-शोर से जारी है और ये अब अंतिम रूप में है. इस बीच आज से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान (Har Ghar Tiranga Abhiyan) की शुरुआत होगी. आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi ka Amrit Mahotsav) के तहत स्वतंत्रता दिवस को खास बनाने के लिए सरकार ‘हर घर तिरंगा’ कैंपेन चला रही है. आज से लोग अपने-अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा (Tiranga) झंडा फहराएंगे.

15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील

सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ (Har Ghar Tiranga) अभियान के तहत सभी लोगों से अपने-अपने घरों या प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की है. ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में डाक विभाग भी राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री कर अहम रोल निभा रहा है.

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...