नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: धनबाद का बेटा रजिंदर सिंह ने जीता कांस्य

धनबाद पहुंचने पर कांस्य पदक विजेता रजिंदर सिंह विरदी का ढोल नगाड़े से किया स्वागत

धनबाद : नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप- रणधीर वर्मा चौक पर धनबाद राइफल क्लब की

ओर से 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक विजेता रहे रजिंदर सिंह विरदी को

फूल, माला और आतिशबाज़ी, ढोल नगाड़े से स्वागत किया गया.

बता दें कि केरला के तिरुवनंतपुरम में आयोजित राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता आयोजित किया.

जिसमें धनबाद का बेटा रजिंदर सिंह विरदी ने कांस्य पदक जीता.

इस जीत से धनबाद ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का रिजंदर सिंह ने नाम रोशन किया.

rajindar singh1 22Scope News

शूटिंग कंपटीशन में लगभग 5000 प्रतिभागियों ने लिया भाग

शूटर राजिंदर सिंह विरदी ने मीडिया को बताया यह केरला में आयोजित ऑल इंडिया शूटिंग कंपटीशन में लगभग 5000 प्रतिभागियों ने भाग लिया. जिसमें झारखंड राज्य के धनबाद जिले से मैं इस खेल में प्रतिभागी के रूप में लिया और तीसरा पुरस्कार पाया. फर्स्ट रैंक पर बीएसएफ के जवान विजेता रहे. इस कंपटीशन में सीआरपीएफ, बीएसएफ तथा अन्य शूटर प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में कई उत्कृष्ट प्रतिभागियों ने अपना जौहर दिखाया.

rajindar singh12 22Scope News

नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: कांस्य पदक विजेता को धनबाद राइफल क्लब ने किया स्वागत

धनबाद राइफल क्लब की सदस्य ने मीडिया को बताया कि राजिंदर सिंह विरदी जो निशानेबाजी में काफी तेजतर्रार और उत्कृष्ट निशानेबाजी के नाम से जाने जाते हैं. जबकि केरला में 65वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में भाग लेकर कांस्य पदक से विजय हुए. उन्होंने धनबाद ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है. आज कांस्य पदक विजेता रजिंदर सिंह विरदी को धनबाद राइफल क्लब की ओर से स्वागत किया गया है. जो निशानेबाजी खिलाड़ी के लिए गर्व की बात है. वैसे युवाओं को इस निशानेबाज खिलाड़ी से प्रेरणा लेने की जरूरत है.

रिपोर्ट: राजकुमार जायसवाल

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...