जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में चाईबासा की युवती ने जीता कांस्य पदक

चाईबासा: राजस्थान में हाल ही में संपन्न 43वीं एनटीपीसी जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में तांतनगर की महिला तीरंदाज अप्रैल पूर्ति ने कांस्य पदक जीता है। अप्रैल चाईबासा के तांतनगर प्रखंड के पासुबेड़ा गांव की रहनेवाली है और सिकुरसाई में संचालित तुरतुंग तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र की नियमित प्रशिक्षु है।

वापस लौटने पर हुआ जोरदार स्वागत

पदक जीतकर चाईबासा लौटने पर प्रशिक्षण केंद्र में रविवार को प्रशिक्षुओं द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया, साथ ही उनको बधाई भी दी गयी। केंद्र के मुख्य प्रशिक्षक महर्षि महेंद्र सिंकु के मुताबिक अप्रैल पूर्ति ने यह पदक झारखंड तीरंदाजी टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम स्पर्धा में जीता है।

आर्चरी2 22Scope News

ये भी पढ़ें- चाईबासा में पुलिस ने नक्सलियों के तीन बंकरों को किया ध्वस्थ

यह प्रतियोगिता राजस्थान के भरतपुर में 15 से 22 नवंबर तक आयोजित की गयी थी। देशभर के तीरंदाजों ने इसमें भाग लेकर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व किया। इसमें अप्रैल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया और राज्य तथा गांव का नाम रौशन किया।

NEET Re-Exam 2026: फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में प्रमोद...

 NEET री-परीक्षा 2026 में फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने के मामले में EOU ने लखीसराय के प्रमोद कुमार को गिरफ्तार किया है। मामले में 27...

Sahibganj News: पाकिस्तानी और नेपाली नोटों के साथ बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार,...

 साहिबगंज के करमटोला स्टेशन के पास ब्रह्मपुत्र मेल से बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार हुआ। उसके पास से पाकिस्तानी और नेपाली मुद्रा, मोबाइल व टिकट बरामद...

JHTET 2026: झारखंड में 5.60 लाख अभ्यर्थियों के लिए बड़ा बदलाव,...

झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 नवंबर 2026 को होगी। करीब 5.60 लाख अभ्यर्थियों को प्री-प्रिंटेड OMR शीट मिलेगी। इससे पारदर्शिता और परीक्षा प्रबंधन बेहतर...