GUJRAT: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती जारी है,
गुजरात में शुरुआती रुझानों में बीजेपी को बढ़त मिलती दिख रही है.
वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को बढ़त मिलती दिख रही है.
गुजरात में एक ओर जहां बीजेपी 27वर्षों से सत्ता पर काबिज है
और इस बार भी बहुमत हासिल करने का दावा कर रही है.
वहीं हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को जीत की उम्मीद है. इधर आम आदमी पार्टी भी अपने वोट शेयरिंग बढ़ने की बात कर रही है.

गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं
गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं. वहां 27 वर्षों से
बीजेपी का शासन है. अगर इस बार भी बीजेपी चुनाव जीत लेती है
तो उसे सातवां कार्यकाल मिलेगा. गुजरात के
अहमदाबाद में एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज में बने
मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर आ रहे हैं.
हिमाचल प्रदेश में 68 सीटें हैं
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की 68 सीटों पर मतदान हुआ है. अब तक हिमाचल प्रदेश में किसी पार्टी को लगातार दो बार सत्ता नहीं मिली है. लेकिन इस बार एग्जिट पोल में यह ट्रेंड बदलता दिख रहा है. अलग-अलग संस्थानों के एग्जिट पोल में भाजपा को 25 से 40 के बीच सीटें दी गई थीं. वहीं कांग्रेस को भी लगभग इतनी ही सीटें आती दिखाई गई थीं.
गुजरात और हिमाचल के अलावा उत्तर प्रदेश, राजस्थान, ओडिशा, बिहार और छत्तीसगढ़ के छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे. साथ ही यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव हुए थे.
- BIADA Pataliputra Industrial Area Inspection: पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र में BIADA की सख्ती, अतिक्रमण और अवैध निर्माण पर कार्रवाई के निर्देश
- Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल चिकित्सा में योगदान के लिए डॉ. इयान सिन्हा सम्मानित
- Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने बताया सफलता का मंत्र

















