विवाद देख एक दिन बाद ही कांग्रेस ने बदले 4 जिलाध्यक्ष

RANCHI: झारखंड कांग्रेस जिलाध्यक्ष की सूची जारी होने

congress new list 22Scope News

के एक दिन बाद ही 4 जिलों के जिलाध्यक्षों को बदल दिया गया.

रामगढ़ से मुन्ना पासवान, गढ़वा से उबैदुल्लाह हक अंसारी,

साहिबगंज से बरकतुल्लाह खान और कोडरमा से

भागीरथ पासवान का नाम जोड़ा गया. जिन

चार जिलाध्यक्ष को बदला गया है. उन्हें

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में Office bearers के तौर पर रखा जाएगा
जिला अध्यक्षों की पहली सूची में अल्पसंख्यक समुदाय और

एससी कम्युनिटी से नाम नहीं होने को लेकर विरोध हो रहा था.

इसकी शिकायत दिल्ली तक पहुंची थी.

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने जतायी थी नाराज़गी

झारखंड के ज़िला अध्यक्षों की सूची को अल्पसंख्यक

मुक्त करने से फुरकान अंसारी नाराज हो गये.

इसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

ने संज्ञान लिया और जिलाध्यक्षों को बदल दिया.
सोमवार तड़के सुबह झारखंड के क़द्दावर नेता

पूर्व सांसद फुरकान अंसारी नाराज़गी ज़ाहिर करने

सीधा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन से मिलने पहुँच गए.

अंसारी ने राज्य में पार्टी की स्थिति से अवगत कराया.

उन्होंने कहा कि जिस अल्पसंख्यक समुदाय की आबादी राज्य में लगभग 18 प्रतिशत है, उस समुदाय को लगातार हाशिए पर धकेलने का काम किया जा रहा है. जिसका ताज़ा उदाहरण ज़िला अध्यक्ष की सूची है. राज्य में गठबंधन की सरकार बनाने के लिए इस समुदाय ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया है. लेकिन पार्टी की ओर से निराश किया जा रहा है.
तमाम बातों को सुनने के बाद श्री खड़गे ने संज्ञान लिया और 4 जिलाध्यक्षों के नाम बदल दिए गए.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Bihar Development Plans: बिहार में विकास योजनाओं की समीक्षा, किसान रजिस्ट्री...

Bihar Development Plans: बिहार के मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत ने मंगलवार को विभिन्न विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक...

Jairam Mahto Viral Audio: जयराम महतो के कथित ऑडियो पर पुलिस...

Jairam Mahto Viral Audio: डुमरी विधायक जयराम महतो के थाना प्रभारी के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्द कहे जाने वाले ऑडियो के वायरल होने...

Bihar PMFME Best State Award: PMFME में बिहार का शानदार प्रदर्शन,...

Bihar PMFME Best State Award: प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम उन्नयन योजना (PMFME) के तहत सर्वाधिक संख्या में स्वीकृतियां प्राप्त करने के लिए बिहार...