कुढ़नी में बीजेपी की जीत, जदयू को 3600 वोटों से दी मात

भाजपा कार्यालय में जश्न

कुढ़नी : कुढ़नी में बीजेपी की जीत- बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर

बीजेपी की बंपर जीत हुई है. बीजेपी उम्मीदवार केदार गुप्ता ने जेडीयू के मनोज कुशवाहा को

करीब 3600 वोटों से मात दी है. हालांकि, औपचारिक एलान अभी बाकी है.

इस जीत के बाद बीजेपी कार्यालय में जश्न का माहौल है. बीजेपी कार्यकर्ताओं के द्वारा

रंग गुलाल खेला जा रहा है और जीत का जश्न मनाया जा रहा है.

bjp 22Scope News

कुढ़नी में बीजेपी की जीत: ऐसा रहा मुकाबला

पहले चार राउंड तक बीजेपी आगे चल रही थी. पांचवें राउंड में जेडीयू आगे निकल गई, पर छठे राउंड में बीजेपी ने दोबारा उसे पछाड़ दिया. इसके बाद 9वें राउंड में महागठबंधन फिर आगे हो गया. कुढ़नी में कुल 13 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. महागठबंधन की ओर से जेडीयू के मनोज कुशवाहा मैदान में रहे. उनका मुकाबला बीजेपी के केदार गुप्ता से हुआ. मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के उम्मीदवार नीलाभ कुमार भी तीसरे नंबर पर हैं, उन्होंने करीब 8800 वोट हासिल किए हैं. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के प्रत्याशी मुर्तजा अंसारी चौथे नंबर पर चल रहे हैं. कुढ़नी में एआईएमआईएम को भी अब तक 4 हजार से ज्यादा वोट मिल चुके हैं.

bjp1 22Scope News

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

कुढ़नी में कांटे के मुकाबले में बीजेपी उम्मीदवार के बढ़त बनाए जाने के बाद बीजेपी का जोश हाई हो गया. केदार गुप्ता जैसे ही 19वें राउंड में जेडीयू के मनोज कुशवाहा से आगे निकले, बीजेपी कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे. फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले ही काउंटिंग सेंटर के बाहर बीजेपी कार्यकर्ता जश्न मनाने लगे.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img