रांची पहुंचे जेपी नड्डा, बीजेपी कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली

रांची : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा राजधानी रांची पहुंचे. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया. इसके बाद वहां से सीधे बिरसा चौक पहुंचे, जहां भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया. वहीं उनके स्वागत के लिये बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बिरसा चौक से बाइक रैली निकाली, जो मोरहाबादी मैदान में जाकर संपन्न हुआ. रैली में पचास हजार जनजातीय समाज के लोगों के जुटने का दावा भाजपा की ओर से किया गया है. विश्वास रैली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि जनजातीय समाज से संवाद करेंगे.

railly 22Scope News

32 जनजातीय समूह की परिचायक होगी रैली

शनिवार को भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने रैली स्थल का मुआयना कियाा. रैली के मुआयना करने के बाद दीपक प्रकाश ने कहा कि यह रैली झारखंड में रहने वाले 32 जनजाति समूह की संस्कृति का परिचायक होगी. रैली के दौरान आदिवासी समाज के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे उत्थान कार्यों की भी चर्चा की जाएगी.

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...