कुढ़नी में बीजेपी को मिली जीत आने वाले समय के लिए शुभ संकेत- पीएम मोदी

हिमाचल प्रदेश में कभी इतने कम अंतर से नतीजे नहीं आए

नई दिल्ली : कुढ़नी में बीजेपी- बिहार के कुढ़नी उपचुनाव में बीजेपी को मिली जीत का

भाजपा का प्रदर्शन आने वाले समय के लिए शुभ संकेत है.

जहां जीत नहीं मिला वहां वोट शेयर बढ़ा. जनता के सामने नतमस्तक हूं.

ये जनादेश अभिभूत करने वाला है. भाजपा का बढ़ता जन समर्थन ये दिखाता है कि

परिवारवाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है.

इस बार वाकई गुजरात ने कमाल कर दिया. मैं सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं.

यह बातें प्रधानमंत्री मोदी ने बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही.

कुढ़नी में बीजेपी: गुजरात की जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में भी बनाया रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने गुजरात की जीत पर कहा, जनता जनार्दन का आशीर्वाद अभिभूत करने वाला है.

मैं जनता जनार्दन के सामने नतमस्तक हूं. हिमाचल में इतने कम अंतर से नतीजे नहीं आए हैं.

पीएम मोदी ने कहा, 1 फीसदी से भी कम वोटों के अंतर से हम हारे हैं. हिमाचल से जुड़े विषय हम उठाते रहेंगे.

इस बार गुजरात ने कमाल ही कर दिया है. गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया है.

गुजरात की स्थापना से लेकर अब तक सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. बीजेपी गुजरात के हर परिवार और हर घर का हिस्सा है.

pm modi1 22Scope News

गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता का आभार

पीएम मोदी ने कहा जेपी नड्डा के नेतृत्व में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने जो परिश्रम किया है,

उसकी खूशबू आज हम चारों तरफ अनुभव कर रहे हैं. जहां भारतीय जनता पार्टी प्रत्यक्ष नहीं जीती,

वहां बीजेपी का वोट शेयर बीजेपी के प्रति स्नेह का साक्षी है. मैं गुजरात, हिमाचल और दिल्ली की जनता

का विनम्र भाव से आभार व्यक्त करता हूं.

कुढ़नी में बीजेपी: जेपी नड्डा ने गुजरात-हिमाचल के कार्यकर्ताओं का किया अभिनंदन

इससे पहले बीजेपी के मुखिया जेपी नड्डा ने कहा कि आज हम गुजरात की जनता, ‘गुजरात के कार्यकर्ताओं

के साथ-साथ हिमाचल के भी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन और आभार व्यक्त करते हैं. गुजरात की प्रचंड

और ऐतिहासिक जीत ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मूल मंत्र का परिणाम है. ये मंत्र प्रधानमंत्रीजी ने दिया था.

उन्होंने जिस तरह गुजरात के साथ देश के लोगों की सेवा की है. आज गुजरात के नतीजे उसका ही फल हैं.’

नड्डा ने आगे कहा, ‘गुजरात में एक नई पार्टी (आम आदमी पार्टी) आई. उनके नेता (अरविंद केजरीवाल)

एक पेपर लेकर आए, भविष्यवाणी की. बोले कि नोट कर लो कि गुजरात में उनकी पार्टी की सरकार आ रही है.

ऐसा गैरजिम्मेदार नेता जो जनता की आंखों में धूल झोंकता हो. उसे आज गुजरात के नतीजों के

बाद सार्वजनिक रूप से जनता से माफी मांगनी चाहिए.’

Bihar Flood Relief: बिहार बाढ़ राहत की दूसरी किस्त जारी, अब...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दूसरे चरण में 1,60,201 परिवारों के...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: पीएमसीएच में 2500 बेड पर इलाज...

PMCH Patna Tower 3 Inauguration: बिहार की राजधानी पटना स्थित पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: पटना में डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि...

Ram Manohar Lohia Death Anniversary: महान समाजवादी नेता डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी...