गुजरात की जनता ने रिकॉर्ड तोड़ने में भी बनाया रिकॉर्ड- मोदी

नई दिल्ली : गुजरात की जनता- गुजरात में बीजेपी को मिली ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

ने बीजेपी मुख्यालय से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात ने कमाल ही कर दिया है.

गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड बना दिया है. गुजरात की स्थापना से लेकर अब तक

सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है. बीजेपी गुजरात के हर परिवार और हर घर का हिस्सा है.

इस बार वाकई गुजरात ने कमाल कर दिया. मैं सभी बीजेपी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं.

गुजरात की जनता: ऐसे ही नहीं बनीं बीजेपी

पीएम मोदी ने कहा, हम विचार पर भी बल देते हैं और व्यवस्था को भी सबल बनाते रहते हैं. BJP अपने कार्यकर्ताओं

की अथाह संगठन शक्ति पर भरोसा करके ही अपनी रणनीति बनाती है और सफल भी होती है.

BJP आज जहां भी पहुंची है ऐसे ही नहीं पहुंची है. जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए परिवार

के परिवार खपते रहे, तब जाकर ये दल बना है, तब जाकर हम यहां पहुंचे हैं.

pm1 22Scope News

देश की जनता का भरोसा बीजेपी पर- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, गुजरात के नतीजों ने सिद्ध किया है कि सामान्य मानवी में विकसित भारत के

लिए कितनी प्रबल आकांक्षा है. संदेश साफ है कि जब देश के सामने कोई चुनौती होती है तो देश

की जनता का भरोसा BJP पर होता है.

पीएम मोदी ने कहा, गुजरात की जनता ने तो रिकॉर्ड तोड़ने में भी रिकॉर्ड कर दिया. गुजरात के इतिहास

का सबसे प्रचंड जनादेश बीजेपी को देकर प्रदेश के लोगों ने नया इतिहास बना दिया है.

युवा तभी वोट देते हैं, जब उन्हें भरोसा होता है और सरकार का काम प्रत्यक्ष नजर आता है.

आज युवाओं ने जब बीजेपी को भारी संख्या में वोट दिया है तो इसके पीछे का संदेश बहुत स्पष्ट है

कि युवाओं ने हमारे काम को जांचा, परखा और उस पर भरोसा किया है. जाति, वर्ग,

समुदाय और हर तरह के विभाजन से ऊपर उठकर बीजेपी को वोट दिया है.

गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन

पीएम मोदी ने कहा, BJP को मिला जनसमर्थन गरीब, शोषित, वंचित, आदिवासियों के सशक्तिकरण के लिए मिला समर्थन है.

लोगों ने BJP को वोट दिया, क्योंकि BJP हर सुविधा को प्रत्येक गरीब, मध्यमवर्गीय परिवार तक जल्द से

जल्द पहुंचाना चाहती है. लोगों ने BJP को वोट दिया, क्योंकि BJP देश के हित में बड़े से बड़े

और कड़े से कड़े फैसले लेने का दम रखती है.

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...

PMCH Tower 3 Inauguration: पटना मेडिकल कॉलेज में 536 बेड का...

PMCH Tower 3 Inauguration: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोमवार को पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के नवनिर्मित टावर-3 का लोकार्पण किया।...

Bihar Rural Mart Scheme: ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार के नए...

Bihar Rural Mart Scheme: बिहार में ग्रामीण उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने और जीविका दीदियों की आमदनी बढ़ाने के लिए बोधगया समेत प्रमुख...