सगाई पर उठे सवालों पर दिव्या अग्रवाल ने दिया ये जवाब

पर्सनल लाइफ के बारे में कमेंट करना किसी को अधिकार नहीं- दिव्या अग्रवाल

मुंबई : सगाई पर उठे सवालों- दिव्या अग्रवाल अपने प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं.

रियलिटी शो स्प्लिटविला से दिव्या को एक अलग पहचान मिली. इस शो में दिव्या और उनके

को-कंटेस्टेंट प्रियांक शर्मा का रिलेशन शो से शुरू हुआ और बाहर की दुनिया में भी काफी दिनों तक चला.

दिव्या ने अपने इस रिलेशन को दुनिया के सामने रखा और इनका ब्रेकअप भी पब्लिकली ही हुआ.

divya agarwal1 22Scope News

सगाई पर उठे सवालों: वरुण सूद के साथ किया ब्रेकअप

इसके बाद दिव्या एक दूसरे के रिश्ते में आई. रोडीस फेम वरुण सूद के साथ वो रिलेशन में आई.

दोनों काफी समय तक एक दूसरे के साथ रहे. किसी भी शो और इवेंट्स में दोनों एक साथ ही नज़र आते थे.

उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड वरुण सूद को करीब 4 सालों तक डेट किया था. लेकिन फिर दिव्या ने कुछ ही महीने

पहले अपने इन्स्टा हेंडल पर ब्रेकअप का अनाउंसमेंट कर दिया. और इस बात से उनके फैन्स काफी मायूस भी हुए थे.

कई लोगों ने सहानभूति दी तो कईयों ने इसपर सवाल भी उठाया.

divya agarwal12 22Scope News

दिव्या अग्रवाल ने की सगाई

हाल ही में दिव्या अग्रवाल ने अपने बर्थडे पर सगाई कर ली और इसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी की.

जिसके बाद फैंस के अलग-अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. तस्वीरें शेयर कर अपूर्व पडगांवकर के साथ

अपने रिश्ते पर मुहर लगाई और सगाई की अनाउंसमेंट की. दिव्या अग्रवाल अपनी सगाई को लेकर काफी चर्चाओं में हैं.

ब्रेकअप के 9 महीने बाद अपूर्व के साथ उनकी अचानक हुई सगाई से कई लोग खुश नहीं हैं,

दिव्या अपनी सगाई की वजह से सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल की जा रही हैं. उन्हें ‘गोल्ड डिगर’ तक कहा जा रहा है.

सगाई पर उठे सवालों : दिव्या का रिएक्शन

दिव्या अग्रवाल ने एक इंटरव्यू में कहा कि, लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में कमेंट नहीं करना चाहिए.

साथ ही उन्होंने वरुण सूद के रिएक्शन पर भी बात की. उन्होंने कहा, “मैं वरुण सूद के रिएक्शन पर कमेंट नहीं करना चाहती,

लेकिन मैं अपनी सगाई के संबंध में फैंस से कुछ संवेदनशीलता की उम्मीद करूंगी. मैं कई रिलेशनशिप में रही हूं

और इसके बारे में हमेशा खुली रही हूं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं होना चाहिए कि लोग कुछ

भी मेरी पर्सनल लाइफ पर कह सकते हैं.”

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...