अंकिता लोखंडे अपने काम और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. अपने पति विकी जैन के साथ बिग बॉस 17 में हिस्सा लेने के बाद वो और भी ज्यादा चर्चा में आई. बिग बॉस हाउस से निकलने के बाद अंकिता लगातार किसी न किसी प्रोजेक्ट में लगी हुई है. अब अंकिता वेब सीरीज की दुनिया में कदम रखने वाली हैं. उनकी वेब सीरीज अम्रपाली का पोस्टर मेकर्स ने जारी किया है.


जारी हुए पोस्टर में अंकिता काफी खूबसूरत लग रही है. उन्होंने औरेंज कलर का लहंगा पहना है और रॉयल लुक लिया हुआ है. फैंस के द्वारा उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है.
बता दें ये वेब सीरीज अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त संदीप सिंह बना रहे हैं. अम्रपाली वेब सीरीज से म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार भी अपना कमबैक कर रहे हैं.


















