अभिषेक बच्चन ने ऐसे किया था ऐश्वर्या राय को प्रपोज

commercial advertisement
Ad

दोनों को सेट पर हुआ था प्यार

मुंबई : अभिषेक बच्चन- बॉलीवुड इंडस्ट्री में कई ऐसी जोड़ी हैं जिन्हें लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. उनमें से एक जोड़ी अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की भी है. वैसे तो ऐश्वर्या राय का नाम सलमान खान से साथ जुड़ा था. उनके रिश्ते की चर्चा पूरे बी टाउन में थी पर अचानक अभिषेक के साथ जुड़े रिश्ते ने भी काफी सुर्खियां बटोरी. दोनों ही लोगों का नाम कई सितारों के साथ जुड़ा, लेकिन आखिर में मणिरत्नम की फिल्म के सेट पर दोनों को एक दूसरे से प्यार हुआ. और दोनों ने 2007 में शादी कर ली.

abhisek1 22Scope News

कब किया अभिषेक ने प्रोपोज

वैसे तो एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा शेयर नहीं करती हैं, पर उन्होंने अपने प्रपोजल की बात शेयर की. एक इंटरव्यू के दौरान ऐश्वर्या राय ने अपने रिश्तों के बारे में कुछ बाते बताईं. जिसमें उन्होंने बताया कि, अभिषेक बच्चन ने उन्हें फिल्म ‘गुरु’ की शूटिंग के दौरान अपने दिल की बात कही थी. अभिषेक ने घुटनों पर बैठ कर ऐश्वर्या से कहा था कि वो उनसे प्यार करते हैं. अभिषेक और ऐश्वर्या की फिल्म ‘गुरु’ बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी.

abhisek12 22Scope News

अभिषेक बच्चन: इस फिल्म की शूटिंग में हुआ था दोनों को प्यार

एक कार्यक्रम में अभिनेत्री ऐश्वर्या ने कहा कि ‘गुरु’ के बाद ‘जोधा अकबर’ की शूटिंग शुरू हुई, जहां मैं हर वक्त अभिषेक के प्यार में ही खोई रहती थी. मुझे याद है ‘ख्वाजा मेरे ख्वाजा’ गाने की शूटिंग चल रही थी. मैं दुल्हन के लुक में थी. मैं अपने मन में सोचती थी कि ये सब सच हो रहा है. ऑफ स्क्रीन भी, ऑन स्क्रीन भी. मुझे देखकर तभी डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर ने भी पूछा कि अब तुम इंगेज हो चुकी हो? ऐश्वर्या ने आगे कहा कि इस सवाल पर मैंने जवाब में कहा ‘हां’. इस पर ऋतिक रोशन ने मुझे देखकर ओके किया, जिसे देखकर वो काफी खुश हुई.

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
spot_imgspot_img

आशा भोसले नहीं रहीं — भारत की सुरीली आवाज़ हमेशा के लिए खामोश

मुंबई, 12 अप्रैल 2026: बॉलीवुड की महान पार्श्वगायिका आशा भोसले का आज 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे मुंबई के ब्रीच...

पवन को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी, कहा- सलमान के साथ काम न करें, आज ‘ऑन एयर होगा शो’

पटना : भोजपुरी सुपरस्टार व भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी भरे मैसेज मिले...

Dharmendra के अलावा किसी को नहीं मिला He-Man का टैग, जानें क्या होता है इसका मतलब

Dharmendra जिन्हें फिल्म जगत में सभी ही-मैन के नाम से भी जानते थे. आज (24 नवंबर) इस धरती को अलविदा कह गए. उनकी मृत्यु...